Ganga Saptami: इन मंत्रों का जाप देगा गंगा स्नान के समान पुण्य लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 May, 2024 07:10 AM

ganga saptami

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा जयंती या गंगा सप्तमी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में मां गंगा को मोक्ष प्रदान करने वाली कहा गया है। गंगा सप्तमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद गंगा पूजन का विधान है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Saptami 2024: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा जयंती या गंगा सप्तमी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में मां गंगा को मोक्ष प्रदान करने वाली कहा गया है। गंगा सप्तमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद गंगा पूजन का विधान है। माना जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से 7 जन्मों के पाप धुल जाते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार, मां गंगा वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को धरती लोक पर आई थी। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा के इन मंत्रों का जाप किया जाए तो भक्तों को गंगा स्नान के समान पुण्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं किन मंत्रों के जाप से आप मां गंगा को प्रसन्न कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

PunjabKesari Ganga Saptami
Chanting mantra according to zodiac sign राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप
जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए मेष राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन 'ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जाप करें।
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को धन लाभ के लिए वृषभ राशि के जातक 'ॐ सुघोषायै नमः' मंत्र का जाप करें।
घर में सुख-शांति और व्यापार में मनचाही सफलता पाने के लिए मिथुन राशि के जातक 'ॐ भागीरत्यै नमः' मंत्र का जाप करें।
मन की हर मनोकामना पूरी करने के लिए कर्क राशि के जातक 'ॐ जाह्नव्यै नमः' मंत्र का जाप करें।
जीवन की हर परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सिंह राशि के जातक 'ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जाप करें।  
आरोग्य जीवन प्राप्त करने के लिए कन्या राशि के लोग  'ॐ निरञ्जनायै नमः' मंत्र का जप करें।

PunjabKesari Ganga Saptami

मोक्ष की प्राप्ति के लिए तुला राशि के जातक 'ॐ सावित्र्यै नमः' मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि के जातक दांपत्य जीवन में मधुरता और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए 'ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जाप करें।
शुभ फलों का प्राप्ति के लिए धनु राशि के लोग गंगा सप्तमी के दिन 'ॐ श्रीमत्यै नमः' का जप करें।
मकर राशि के जातक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर 'ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जप करें।  
धन-धान्य में वृद्धि के लिए गंगा सपत्मी के दिन कुंभ राशि के लोग 'ॐ नन्दिन्यै नमः' मंत्र का जाप करें।
मां गंगा को प्रसन्न करने के लिए मीन राशि के जातक  'ॐ शशिशेकरायै नमः' मंत्र का जाप करें।

PunjabKesari Ganga Saptami

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!