Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Nov, 2024 12:44 PM
![grahan 2025](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_11image_15_44_236988077grahan2025-ll.jpg)
Grahan 2025 Date: सनातन धर्म में ग्रहण को अशुभ दृष्टि से देखा जाता है। फिर वो चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण। इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है और कुछ विशेष सावधानियां बरती जाती हैं जैसे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Grahan 2025 Date: सनातन धर्म में ग्रहण को अशुभ दृष्टि से देखा जाता है। फिर वो चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण। इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है और कुछ विशेष सावधानियां बरती जाती हैं जैसे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, देवी-देवताओं की पूजा नहीं होती। रसोई में भोजन नहीं बनता। कुछ भी खाया-पीया नहीं जाता। गर्भवती महिलाओं के लिए तो यह बहुत नाजुक दौर होता है। उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होती है क्योंकि गर्भस्थ शिशु पर ग्रहण का अत्यधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के समय मंत्रों का उच्चारण करना खास फलदायी होता है, इससे काफी हद तक इसके बुरे प्रभाव को शांत किया जा सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगने वाले हैं और इसका सूतक काल क्या रहेगा-
When will the solar eclipse occur in the year 2025 ? साल 2025 में सूर्य ग्रहण कब-कब लगेगा ?
First solar eclipse पहला सूर्य ग्रहण- 29 मार्च 2025
Second solar eclipse दूसरा सूर्य ग्रहण- 21 सितंबर 2025
![PunjabKesari Grahan 2025](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_31_040079367solar-eclipse-3.jpg)
When will lunar eclipse occur in the year 2025 ? साल 2025 में चंद्र ग्रहण कब-कब लगेगा ?
First lunar eclipse पहला चंद्र ग्रहण- 14 मार्च 2025
Second lunar eclipse दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025
![PunjabKesari Grahan 2025](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_30_566801610solar-eclipse-2.jpg)
Solar Eclipse 2025 सूर्य ग्रहण 2025
29 मार्च 2025 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। जो भारत में देखा नहीं जा सकता इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भी नहीं लगेगा।
![PunjabKesari Grahan 2025](https://static.punjabkesari.in/multimedia/07_30_509610218solar-eclipse-1.jpg)
Lunar eclipse 2025 चंद्र ग्रहण 2025
14 मार्च 2025 को पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण का प्रभाव भारत के समयानुसार सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 7 सितंबर 2025 को दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में नजर आएगा और सूतक काल भी लगेगा। चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और समाप्त रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा।
![PunjabKesari Grahan 2025](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_30_213532294lunar-eclipse.jpg)