Griha Pravesh Vastu Tips: गृह प्रवेश करते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ख्याल, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Jan, 2025 12:19 PM

griha pravesh vastu tips

Griha Pravesh Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। जमीन खरीदने से लेकर घर बनाने और गृह प्रवेश तक वास्तु नियमों का खास ध्यान रखा जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Griha Pravesh Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। जमीन खरीदने से लेकर घर बनाने और गृह प्रवेश तक वास्तु नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। घर में अगर वास्तु के अनुसार चीजें की जाएं तो घर से नकारात्मकता दूर होती है और पॉजिटिविटी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहती है। गृह प्रवेश करते समय सत्यानारयण जी की पूजा करना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि ग्रह प्रवेश करते समय वास्तु नियमों को अनदेखा करने से गृह के स्वामी पर अशुभ या बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी ने घर में गृह प्रवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक वास्तु नियमों का जरूर ख्याल रखे। तो आइए जानते हैं गृह प्रवेश के लिए वास्तु टिप्स के बारे में-

PunjabKesari Griha Pravesh Vastu Tips

Griha Pravesh Vastu Niyam गृह प्रवेश के नियम

ज्योतिष के अनुसार, रविवार और मंगलवार को गृह प्रवेश करना वर्जित माना जाता है। इसलिए रविवार और मंगलवार को भूलकर भी गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्रतिपदा तिथि पर भी गृह प्रवेश करना शुभ नहीं होता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, विशाखा नक्षत्र में गृह प्रवेश करना शुभ नहीं होता। इस नक्षत्र में गृह प्रवेश करने से घर पर बहुत बड़ी परेशानी आ सकती है या कोई न कोई दुर्घटना होने की संभावना होती है। इसलिए हो सकते तो विशाखा नक्षत्र के साथ-साथ मघा और भरणी नक्षत्र में गृह प्रवेश करने से बचें।

PunjabKesari Griha Pravesh Vastu Tips

गृह प्रवेश करने से पहले नए घर के हर कोने में कपूर और धूप जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर से हर तरह की नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही गृह प्रवेश करने के बाद घर में शंख बजाना चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने घर में सुख-शांति बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार, नए घर में गृह प्रवेश करते समय घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का तोरण लगाने चाहिए। इसके अलावा घर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित लगाएं। ऐसा करने घर में सुखद वातावरण बना रहता है।

PunjabKesari Griha Pravesh Vastu Tips

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!