Gudi Padwa: गुड़ी पड़वा के मौके पर फूलों से सजाएं अपना घर, नकारात्मक ऊर्जा हो जाएगी दूर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Mar, 2025 07:37 AM

gudi padwa

Gudi Padwa: गुड़ी पड़वा का पर्व महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से मराठी समुदाय में नए साल की शुरुआत मानी जाती है। चैत्र मास के शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है। इस...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gudi Padwa: गुड़ी पड़वा का पर्व महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से मराठी समुदाय में नए साल की शुरुआत मानी जाती है। चैत्र मास के शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और महिलाएं कई तरह के पकवान बनाती हैं। गुड़ी पड़वा के दिन अपने घर को अलग-अलग तरीके से सजाएं और मुख्य द्वार में रंगोली बनाएं। तो आइए जानते हैं कि गुड़ी पड़वा के दिन अपने घर को सजाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं-

PunjabKesari

Install archway on the doors of the house घर के दरवाजों पर लगाएं तोरण
गुड़ी पड़वा के दिन अपने घर को सजाने के लिए घर के दरवाजे पर फूलों या आम के पत्तों से बने तोरण को लगा सकते हैं। इस के अलावा भी अपने पसंद के रंगों के फूलों से बने तोरण का भी घर को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Decorate the hall with colorful flowers रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं हॉल
गुड़ी पड़वा के दिन घर में साफ-सफाई करने के अलावा पूरे घर को फूलों से भी सजाया जा सकता है। घर को आकर्षित दिखाने के लिए घर के हॉल में फूलों की रंगोली बनाएं या फिर किसी कोने में फूलों की लड़ी लगा कर सजा दें।

PunjabKesari Gudi Padwa

फूलों से मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली Make rangoli with flowers at the main entrance
गुड़ी पड़वा के दिन रंगोली बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर फूलों की मदद से रंगोली बनाएं। रंगोली बनाते समय गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिससे घर की सजावट में चार-चांद लगा देगा।

Decorate puja room with flowers फूलों से सजाएं पूजा रूम
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि कोई भी त्यौहार हो घर की सफाई करने से पहले लोग अपने पूजा रूम को साफ करते हैं। गुड़ी पड़वा के दिन भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी को खुश करने के लिए मंदिर को अच्छे से फूलों से सजा दें। इसके अलावा प्रतिमा के आगे फूलों से रंगोली डिजाइन बनाकर भी सजा सकते हैं।

PunjabKesari Gudi Padwa

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!