Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Mar, 2025 02:17 PM

Guru Gochar 2025: न्याय के देवता शनि के बाद देवों के गुरु बृहस्पति भी अपना घर बदलने वाले हैं। वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं। 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा, जो 7 अप्रैल तक रहेंगे। उसके बाद बुध की राशि मिथुन में गुरु...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Guru Gochar 2025: वर्ष 2025 में नवग्रहों में प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिनमें शनि और गुरु खास माने जाते हैं। 29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में होने वाला है तत्पश्चात गुरु का गोचर मिथुन राशि में होगा। ज्योतिष विद्वान शनि को सबसे धीमी चाल वाला ग्रह कहते हैं। एक राशि में यह लगभग ढाई वर्षो तक रहते हैं, फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि के बाद नवग्रहों के गुरु बृहस्पति सबसे धीमी चाल चलते हैं। ये एक राशि में औसत 13 महीनों तक रहते हैं, फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। 2025 में सबसे पहले शनि का गोचर होगा फिर गुरु का। वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं। 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा, जो 7 अप्रैल तक रहेंगे। उसके बाद बुध की राशि मिथुन में गुरु प्रवेश करेंगे। इसके बाद कुछ राशि वालों की लॉटरी लगेगी, जानें क्या आपकी राशि भी है, इसमें शामिल-

मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति का गोचर जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है। गुरु का गोचर कुंडली में लग्न भाव में होगा। व्यक्तित्व में चार चांद लगेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनचाही सफलता प्राप्त होगी। रुके कामों को गति मिलेगी। धन लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। मैरिड लाइफ में प्यार-मोहब्बत बना रहेगा।

सिंह राशि
देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा। देवगुरु बृहस्पति एकादश भाव यानी लाभ के स्थान में हैं। इनकम अच्छी रहेगी। कोई बड़ी लॉटरी या मुनाफा होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया जोड़ने के लिए आपको उत्साह मिलेगा। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था अथवा वाद-विवाद चल रहा था, फैसला आपके पक्ष में होगा।

मकर राशि
गुरु का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। गुरु राशि से दशम भाव में विचरण करेंगे। यह भाव करियर-कारोबार और कार्यक्षेत्र में असीम लाभ देगा। सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। बातचीत और सामंजस्य से बिगड़े रिश्ते बन जाएंगे। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलेगा। आपके पास पर्याप्त धन होगा और मन में शांति भी रहेगी।
