mahakumb

Guru Ravidas Jayanti 2025: संत गुरु रविदास जयंती के मौके पर पढ़ें ये दोहे, बदल जाएगी किस्मत !

Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Feb, 2025 07:27 AM

guru ravidas jayanti 2025

संत रविदास जी का जीवन और उनके दिए हुए उपदेश हमें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। संत रविदास के कई प्रसिद्ध दोहे हैं, जिनका संदेश आज भी लोगों के जीवन में प्रासंगिक है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Ravidas Jayanti 2025: संत रविदास जी का जीवन और उनके दिए हुए उपदेश हमें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। संत रविदास के कई प्रसिद्ध दोहे हैं, जिनका संदेश आज भी लोगों के जीवन में प्रासंगिक है। इन दोहों को यदि जीवन में अपनाया जाए तो तो यह किसी की भी किस्मत पल में बदल सकते हैं। संत रविदास के दोहे भारतीय समाज में गहरे प्रभाव डालते हैं। उनके द्वारा कहे गए दोहे जीवन के हर पहलू को सरल और सटीक रूप से समझाने में सक्षम हैं। इन दोहों का सार समझकर हम अपने जीवन को और अधिक सशक्त और सकारात्मक बना सकते हैं। आज 12 फरवरी संत रविदास जी की जयंती मनाई जा रही है। आज जानते हैं संत रविदास के वो खास दोहे-

PunjabKesari Ravidas Jayanti 2025

ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन,
पूजिए चरण चंडाल के जो होवे गुण प्रवीन।।

अर्थ- संत रविदास जी कहते हैं कि यदि कोई ब्राह्मण गुणहीन है, तो उसकी पूजा करने का कोई अर्थ नहीं है। संत रविदास जी का यह संदेश है कि किसी भी व्यक्ति की असली पहचान उसके गुणों और आचार-विचार से होती है, न कि उसकी जाति, रूप या बाहरी स्थिति से। यदि कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर नहीं है लेकिन गुणवान है तो उसका पूजन अवश्य करना चाहिए। 

मन ही पूजा मन ही धूप,
मन ही सेऊं सहज स्वरूप।।

अर्थ- संत रविदास जी कहते हैं कि पूजा केवल बाहरी क्रियाओं और आचार-व्यवहार से नहीं होती बल्कि यह पूरी तरह से हमारे मन की अवस्था और भावना पर निर्भर करती है। यह संदेश है कि बाहरी पूजा विधियों से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हमारे दिल में ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम और श्रद्धा हो। जब हम मन से शुद्ध होते हैं और अपनी आत्मा से ईश्वर को महसूस करते हैं, तो यही असली पूजा होती है।

PunjabKesari Ravidas Jayanti 2025

मन चंगा तो कठौती में गंगा

अर्थ- इसका गहरा अर्थ है कि जब व्यक्ति का मन शुद्ध और अच्छा होता है, तो वह कहीं भी हो, किसी भी परिस्थिति में हो, उसे सच्चा सुख और शांति मिलती है।

रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच,
नर कूँ नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच

अर्थ- संत रविदास जी कहते हैं कि जन्म के कारण कोई भी व्यक्ति नीच नहीं होता। किसी का जन्म किसी भी जाति या वर्ग में हो सकता है लेकिन इससे उसकी इंसानियत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। 

PunjabKesari Ravidas Jayanti 2025

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!