Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Mar, 2025 07:15 AM

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ बृहस्पति देव की भी आराधना की जाती है। उनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर विष्णु जी का हाथ होता है ऐसे लोगों के जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ बृहस्पति देव की भी आराधना की जाती है। उनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर विष्णु जी का हाथ होता है ऐसे लोगों के जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं रहती है। गुरुवार के दिन को श्री हरि की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे विधि-विधान के साथ विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी सबसे सरल उपाय है। भगवान विष्णु को खुश करना चाहते हैं, तो तुलसी के कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन तुलसी के पेड़ में कच्चा दूध ज़रूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। इससे घर में समृद्धि तो आती ही है साथ ही घर में बाकि समस्याओं का अंत भी धीरे-धीरे होने लगता है।
अगर आप किसी खास काम के लिए गुरुवार के दिन बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ कोई पीला रुमाल ले जाना न भूलें। इससे विष्णु जी की आप पर कृपा होगी। इससे आपको कार्य में सफलता ज़रूर मिलेगी। पीला रंग भगवान विष्णु जी का प्रिय माना जाता है। गुरुवार के दिन पीला रंग धारण करने से मान सम्मान की प्राप्ति भी होती है।
अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो गुरुवार के दिन ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का 108 बार जप करें। इससे किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे।
इसके अलावा अगर आप शादी के लिए रिश्ता पक्का करने जा रहे हैं, तो गुरुवार के दिन जाएं और घर से कोई पीले रंग की मिठाई खाकर जाएं। ऐसा करने से शादी पक्की होने के योग बन जाते हैं और शीघ्र ही शादी की खुशखबरी भी मिलती है।
गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में चुटकी-भर हल्दी डालकर नहाने से आपका भाग्य उदय होता है और दिन भी अच्छा जाता है।

जिन लोगों का बृहस्पति ग्रह कमजोर है उन्हें गुरुवार के दिन अपने दाहिने हाथ में केले के पेड़ की जड़ बांधनी चाहिए।
गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान को पीले रंग के फूल और केवड़े का इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आएगी।
बृहस्पति देव को आज के दिन बेसन का हलवा चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इससे आपके रिश्तों में मिठास घुलेगी।
ज्योतिष के अनुसार, अगर आप किसी काम की शुरुआत गुरुवार के दिन कर रहें हैं, तो अपनी जेब में थोड़ा चने की दाल रख लें। इससे काम में सफलता के आसार बढ़ जाते है।
मान्यताओं के अनुसार, बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन गरीबों को पीले रंग का अनाज दान करें। इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।
