Hajj Yatra 2024: सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए वीजा के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Jun, 2024 07:08 AM

hajj yatra

सऊदी अरब ने अन्य देशों की पर्यटन कंपनियों पर विजिट वीजा धारकों को हज यात्रा में भाग लेने के लिए गुमराह करने का आरोप लगाया है। सऊदी प्रैस एजैंसी के अनुसार सऊदी गृह मंत्रालय के सुरक्षा प्रवक्ता तलाल शल्हौब

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रियाद (वार्ता): सऊदी अरब ने अन्य देशों की पर्यटन कंपनियों पर विजिट वीजा धारकों को हज यात्रा में भाग लेने के लिए गुमराह करने का आरोप लगाया है। सऊदी प्रैस एजैंसी के अनुसार सऊदी गृह मंत्रालय के सुरक्षा प्रवक्ता तलाल शल्हौब ने कहा कि उन कंपनियों ने हज के लिए वीजा जारी नहीं किया बल्कि उन्हें हज शुरू होने से 2 महीने पहले मक्का में रह कर नियमों का उल्लंघन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

प्रवक्ता ने कहा कि हज परमिट केवल एक ट्रांजिट काडर नहीं है बल्कि एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो तीर्थयात्रियों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करता है तथा आवश्यक देखभाल और सेवाएं प्रदान करने के लिए उनके स्थानों की पहचान करता है।

 बिना हज परमिट वाले व्यक्तियों को तीर्थयात्रा के दौरान आवश्यक सेवाओं और स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।  श्री शल्हौब के अनुसार इस वर्ष हज के दौरान कुल मृत्यु दर में से 83 प्रतिशत यानी 1301 में से 1079, बिना हज परमिट वाले थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!