Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर 7 इन राशि वालों के धन, दांपत्य और सुख में होगी वृद्धि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Sep, 2024 06:33 AM

hartalika teej

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस साल की हरतालिका तीज 7 राशियों के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ फलदायी साबित होने वाली है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hartalika Teej Vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस साल की हरतालिका तीज 7 राशियों के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ फलदायी साबित होने वाली है। इन राशियों की किस्मत खुलने वाली है। मनचाहे  कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज हम आपको बताएंगे हरतालिका तीज का व्रत किन राशियों के जातकों के लिए शुभ फल लेकर आया है-

मेष राशि वालों हरतालिका तीज वाले दिन आपकी किस्मत के तारे बुलंद रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बिजनेस में कामयाबी मिलेगी, जिससे मन खुश हो जाएगा। हरतालिका तीज के दिन आपको कोई प्रिय वस्तु मिल सकती है। घर में पार्टी का माहौल रहेगा।

PunjabKesari Hartalika Teej

वृषभ राशि वालों हरतालिका तीज पर महिला जातकों को अपने परिजनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मायके से आई खबर आपके दिन को शानदार बना सकती है। मन और सेहत दोनों ही अच्छे रहेंगे। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे।

सिंह राशि वालों हरतालिका तीज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। साथी कोई गिफ्ट दे सकते हैं। इस दिन आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। शत्रुओं पर हावी रहेंगे और भाग्य भी आप पर मेहरबान रहेगा। पारिवारिक जीवन आंनदपूर्ण रहेगा।

PunjabKesari Hartalika Teej

तुला राशि वालों दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए सुखद होगा। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, रिश्ता पहले से और मजबूत होगा। सुखद क्षणों पर आप पैसे भी खर्च करेंगे और आनंद लेंगे। मनोबल मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि वालों अविवाहित लोगों की शादी की बात पक्की हो सकती है। हरतालिका तीज आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती दे सकती है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में प्रेम का सुखद अनुभव होगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी और मुनाफे का योग रहेगा। स्वादिष्ट भोजन करके मन प्रसन्न हो जाएगा।

PunjabKesari Hartalika Teej

मकर राशि वालों हरतालिका तीज का दिन बिजनेस करने वालों के धन और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। जॉब में सफलता प्राप्त होगी। काम का सकारात्मक असर होगा, जिससे प्रमोशन पाने का भी मौका मिल सकता है। आपको सरकार से कोई मदद मिल सकती है।

मीन राशि वालों हरतालिका तीज जॉब करने वाले लोगों के लिए लकी साबित हो सकती है। आपका कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, सहयोगियों से मदद भी प्राप्त होगी। उस दिन आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे पुराने कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी।
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!