Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशियों की बहार

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Sep, 2024 06:25 AM

hartalika teej

हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बेहद महत्व है। हरतालिका तीज का पर्व हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जो आमतौर पर अगस्त या सितंबर के महीने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hartalika Teej: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बेहद महत्व है। हरतालिका तीज का पर्व हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जो आमतौर पर अगस्त या सितंबर के महीने में पड़ता है। 2024 में, हरतालिका तीज 6 सितंबर शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। विशेष रूप से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के लिए ये पर्व मनाती हैं। मान्यता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर व्रत किया था और इसी व्रत के माध्यम से उन्होंने शिव जी को प्रसन्न किया। इस दिन किये गए कुछ विशेष उपाय आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करने का काम करते हैं।

PunjabKesari Hartalika Teej

Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर 7 इन राशि वालों के धन, दांपत्य और सुख में होगी वृद्धि

 Do these remedies on the day of Hartalika Teej हरतालिका तीज के दिन करें ये उपाय

हरतालिका तीज के दिन मां गौरी और भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। इसके बाद इस भोग को अपने पति को खिलाएं। ऐसा करने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा और जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

हरतालिका तीज के दिन, दान और पुण्य कार्य करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। गरीबों, जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्र दान करें। यह दान आपके व्रत की पूरीता और पुण्य को बढ़ाता है।

शादीशुदा जीवन में बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर शिवलिंग पर जल में कच्चा दूध चढ़ाएं। दोनों साथ में नहीं चढ़ा सकते तो अपने पति का हाथ लगवाकर महिलाएं इस उपाय को कर सकती हैं। ऐसा करने से बाबा जल्द ही आपकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

पूजा और व्रत के दौरान भजन और कीर्तन करना भी लाभकारी माना जाता है। भगवान शिव और देवी पार्वती के भजनों का गान करें और एक शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करें। यह आपकी भक्ति को बढ़ाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

PunjabKesari Hartalika Teej

Chant these mantras इन मंत्रों का जाप करें-

ओम नम: शिवाय
ओम महेश्वराय नमः
ओम पशुपतये नमः
ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः
नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ


हरतालिका तीज की कथा सुनना या पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है। यह कथा पति-पत्नी के संबंधों को मजबूत करने और परिवार में सुख-शांति लाने के लिए प्रभावी मानी जाती है।

पूजा के दौरान चंदन, कपूर और फूलों का प्रयोग करें। ये चीजें पूजा को और अधिक शुभ बनाती हैं।

कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करना चाहती हैं तो इस दिन मां  पार्वती को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें। अंत में नंदी के कान में अपनी मनोकामना को बोल दें। 

PunjabKesari Hartalika Teej

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!