Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Feb, 2025 02:27 PM

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कई लोग अपने भविष्य को जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते है। हाथ की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई बातें बता सकती हैं, जिनमें विवाह और संतान से जुड़े संकेत भी शामिल होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कई लोग अपने भविष्य को जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते है। हाथ की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई बातें बता सकती हैं, जिनमें विवाह और संतान से जुड़े संकेत भी शामिल होते हैं। अपने भविष्य से जुड़ी बातों को जानने के लिए लोग ज्योतिष आचार्य का सहारा लेते हैं। अगर अपने हाथों की लकीरों को ही ध्यान से देख ले, तो पता चल जाएगा कि किस्मत में कितने बच्चे लिखे हैं और शादी कब होगी। तो आइए जानते हैं कि हाथों की लकीरों से अपने भविष्य के बारे में कैसे जाना जा सकता है।
शादी का समय जानने का तरीका
विवाह रेखा छोटी रेखा होती है, जो छोटी उंगली और हृदय रेखा के बीच में स्थित होती है। विवाह रेखा हथेली में जितनी ऊपर होगी, विवाह उतनी देर से होगा। यदि यह हृदय रेखा के पास है, तो जल्दी विवाह होने के योग होते है। यदि यह नीचे की और है, तो विवाह में देरी हो सकती है।

संतान रेखा से बच्चों का भविष्य
संतान रेखाएं विवाह रेखा के ऊपर या नीचे हल्की ऊर्ध्वाधर रेखाओं के रूप में पाई जाती हैं। जिन लोगों के हाथों की लकीरें स्पष्ट और गहरी होती है उन्हें स्वस्थ और सफल संतान की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की संतान रेखा हल्की या टूटी हुई होती है उन्हें संतान प्राप्ति में देरी या समस्याएं हो सकती है। वहीं, जिन लोगों के हाथों की दोहरी रेखाएं होती है उन्हें जुड़वां बच्चे होने के संकेत होते हैं।
