Breaking




Hindu New Year 2025: आज से हुआ हिंदू नववर्ष का आरंभ, इन 4 राशियों को मिलेगा धन और समृद्धि का आशीर्वाद

Edited By Prachi Sharma,Updated: 29 Mar, 2025 02:00 PM

hindu new year 2025

हिंदू नव वर्ष, जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भी कहा जाता है, हर साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। यह दिन नए उत्साह, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hindu New Year 2025: हिंदू नव वर्ष, जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भी कहा जाता है, हर साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। यह दिन नए उत्साह, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है क्योंकि इसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू नव वर्ष के दिन विशेष पूजा और व्रत का आयोजन किया जाता है ताकि पूरे वर्ष में सुख-समृद्धि का वास हो। 2025 में यह पर्व 30 मार्च यानि आज मनाया जा रहा है और इस दिन का विशेष महत्व है, खासकर उन राशियों के लिए जो लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त करने वाली हैं। इस आर्टिकल जानेंगे कि कौन सी 4 राशियां 2025 में विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाली हैं और पूरे साल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा।

PunjabKesari   Hindu New Year 2025

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 2025 का हिंदू नव वर्ष बहुत ही शुभ और विशेष रहेगा। शनि और गुरु के अच्छे स्थिति में होने से यह साल मेष राशि के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत लाभकारी रहेगा। इस साल लक्ष्मी माता का आशीर्वाद मेष राशि वालों के साथ होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो व्यवसाय में हैं या जिनका कोई नया व्यापार शुरू करने का मन है। उनके लिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रोजगार में वृद्धि देखने को मिलेगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी 2025 बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। 2025 में वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की स्थिति अत्यधिक शुभ रहेगी, जिससे यह साल विशेष रूप से समृद्धि और संपत्ति की प्राप्ति के संकेत देगा। लक्ष्मी माता की कृपा वृषभ राशि वालों पर साल भर बनी रहेगी। इस वर्ष आपको व्यापार में सफलता, नौकरी में वृद्धि, और परिवार में सुख-समृद्धि का अनुभव होगा। वृषभ राशि के जातकों को इस साल नियमित रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। खासकर दीपावली के समय विशेष पूजा का आयोजन करें। इस समय लक्ष्मी माता के साथ ही श्री गणेश की पूजा करना शुभ होगा।

PunjabKesari   Hindu New Year 2025

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी 2025 का हिंदू नव वर्ष बहुत शुभ रहेगा। कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। शनि और गुरु के अच्छे दृष्टिकोण से यह साल आपको आर्थिक मामलों में लाभकारी साबित होगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है और आपके करियर में भी स्थिरता आएगी। इससे आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा और आपको आवश्यक संसाधन प्राप्त होंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 2025 का हिंदू नव वर्ष बेहद विशेष रहेगा। सिंह राशि के लिए ग्रहों की स्थिति बहुत शुभ है, विशेष रूप से शनि और गुरु का संयोग इस वर्ष आपके लिए समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। इस साल लक्ष्मी माता की कृपा से आपको पैसों की कमी नहीं होगी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता आपके कदम चूमेगी।

PunjabKesari   Hindu New Year 2025

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!