Holashtak: होलाष्टक के दौरान गलती से भी न खरीदें यह चीजें, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है भारी परेशानी

Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Mar, 2025 09:55 AM

holashtak

Holashtak 2025 : होलाष्टक शुरुआत 7 मार्च, शुक्रवार यानी आज के दिन से हो रही है। सनातन धर्म में होलाष्टक की अवधि को अशुभ माना जाता है। होलाष्टक होली से पहले के वो आठ दिन होते हैं, जब किसी भी तरह के कोई शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holashtak 2025 : होलाष्टक शुरुआत 7 मार्च, शुक्रवार यानी आज के दिन से हो रही है। सनातन धर्म में होलाष्टक की अवधि को अशुभ माना जाता है। होलाष्टक होली से पहले के वो आठ दिन होते हैं, जब किसी भी तरह के कोई शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है। तो आइए जानते हैं कि इस दौरान कोई भी खरीदारी करना शुभ नहीं होता है।

PunjabKesari Holashtak

Holashtak Ke Dauran Kya Nahi Kharidna Chahiye होलाष्टक के दौरान क्या नहीं खरीदना चाहिए

नया मकान नहीं खरीदें
होलाष्टक के दौरान नया घर, प्लॉट, दुकान या किसी अन्य प्रकार की संपत्ति खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इस अवधि के दौरान घर से जुड़े किसी भी प्रकार के लेन-देन का काम न करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Holashtak


पूजा सामग्री की खरीदारी न करें
होलाष्टक के दौरान वैसे तो पूजा-पाठ करना बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन होलाष्टक के 8 दिनों तक किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने की मनाही होती है और किसी विशेष अनुष्ठान के लिए पूजा सामग्री की खरीदारी करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान खरीदी गई पूजा सामग्री का शुभ फल नहीं मिलता।

PunjabKesari Holashtak


नए वस्त्र और घरेलू सामान न खरीदें
होलाष्टक के दौरान नए वस्त्र और घरेलू सामान खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस अवधि के दौरान नई चीजों को खरीद कर घर लाना शुभ नहीं होता। ऐसा करने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और पारिवारिक जीवन  मनमुटाव होने की संभावना होती है।

PunjabKesari Holashtak


सोना और चांदी न खरीदें
इस अवधि में सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी करने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इनकी खरीदारी करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और धन हानि होने की संभावना होती है।

PunjabKesari Holashtak



 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!