mahakumb

Holi Date 2025: किस दिन मनाई जाएगी होली ? दूर करें अपनी Confusion

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Mar, 2025 05:00 PM

holi

Holi 2025 Date: भारतीय परंपरा में होली को शुद्धि का पर्व माना जाता है लेकिन इसका अर्थ केवल शरीर की शुद्धि तक सीमित नहीं है। इस दिन विशेष रूप से मन, विचार और भावनाओं की भी शुद्धि की जाती है। होली के दिन उपवास और विश्राम करने का एक खास रिवाज है, जिसका...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2025 Date: भारतीय परंपरा में होली को शुद्धि का पर्व माना जाता है लेकिन इसका अर्थ केवल शरीर की शुद्धि तक सीमित नहीं है। इस दिन विशेष रूप से मन, विचार और भावनाओं की भी शुद्धि की जाती है। होली के दिन उपवास और विश्राम करने का एक खास रिवाज है, जिसका उद्देश्य केवल शारीरिक शुद्धि नहीं, बल्कि मानसिक तनाव और नकारात्मकता को दूर करना है। यह दिन विशेष रूप से दूसरे मौके पर शुरुआत करने का होता है, जहां लोग अपने पुराने ग़लतफहमियों और मनमुटावों को पीछे छोड़कर नए सिरे से जीवन की शुरुआत करते हैं।

PunjabKesari Holi

होली केवल रंगों के उत्सव तक सीमित नहीं है बल्कि यह मानवता, समाज, संस्कृति और जीवन की गहरी समझ को प्रकट करता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जीवन में हर रंग का महत्व है और हर व्यक्ति की विविधता में सुंदरता होती है। होली का यह अनकहा पहलू हमें अपने भीतर की नफरत, नकारात्मकता और रुकावटों को छोड़कर सकारात्मकता और प्रेम की ओर बढ़ने का संदेश देता है।

PunjabKesari Holi

वर्ष 2025 में होली की सेलिब्रेशन को लेकर कन्फ्यूजन बनी हुई है। 13 मार्च गुरुवार को होलिका दहन और 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा व स्नान-दान किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा दो दिन रहेगी, जिसके चलते होलिका दहन के एक दिन बाद रंगों का पर्व होली मनाई जाएगी। 

PunjabKesari Holi

होलिका दहन बृहस्पतिवार 13 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। होलिका दहन का मुहूर्त 11:26 पी.एम से लेकर 12:32 ए.एम तक रहेगा। रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 14, 2025 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 13 मार्च 2025 को 10:35 ए एम पर होगा और समापन 14 मार्च 2025 को 12:23 पी एम बजे होगा। प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ होगा। भद्रा पूंछ - 06:57 पी एम से 08:14 पी एम तक, भद्रा मुख - 08:14 पी एम से 10:22 पी एम तक।

PunjabKesari Holi

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!