Breaking




होली के दिन इन बातों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Mar, 2025 11:58 AM

holi upay

Holi 2025 Upay: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का बहुत महत्व है। देशभर में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2025 Upay: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का बहुत महत्व है। देशभर में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में होली तंत्र साधना की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी गई है। होली के दिन कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि होली के दिन भूलकर भी कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

PunjabKesari Holi Upay


होली के दिन क्या नहीं करना चाहिए

अपवित्र वस्त्र धारण न करें
सनातन धर्म में होली का त्योहार बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा के दौरान गंदे या कटे-फटे कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। होली के दिन साफ-सुथरे और स्वच्छ ही वस्त्र धारण करें।

बुजुर्गों और महिलाओं का अनादर न करें
होली के दिन के दिन अपने बुजुर्गों और महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए। इस दिन महिलाओं का अपमान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। साथ ही जीवन में की सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

PunjabKesari Holi Upay


तामसिक भोजन सेवन न करें  
होली के त्योहार को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। होली के दिन भूलकर भी तामसिक जैसे- मांस, मछली, अंडे, शराब, प्याज, लहसुन आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूसरों का अपमान न करें
होली को रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है। इस दिन किसी का भी गलती से अपमान नहीं करना चाहिए। होली के दिन किसी का अपमान करने और अशब्द भाषा का प्रयोग करने से महालक्ष्मी क्रोधित हो सकती है और आपसी संबंध भी बिगड़ते सकते हैं।

PunjabKesari Holi Upay

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!