Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Mar, 2025 11:00 AM

होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है। यह दिन विशेष रूप से राक्षसी शक्तियों और नकारात्मकताओं को नष्ट करने का दिन माना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Holika Dahan 2025: होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है। यह दिन विशेष रूप से राक्षसी शक्तियों और नकारात्मकताओं को नष्ट करने का दिन माना जाता है। इसी दिन होलिका को उसके पापों का फल मिला और वह अग्नि में जलकर भस्म हो गई । इस दिन अग्नि की पूजा करना और आरती करना इस पवित्रता और विजय के प्रतीक के रूप में होता है। अग्नि का प्रतीक शुद्धता, ज्ञान और ऊर्जा का होता है। हिन्दू धर्म में अग्नि को देवता माना जाता है और उसका पूजन विशेष महत्व रखता है। होलिका दहन के दिन अग्नि की आरती करने से मन, आत्मा और शरीर को शुद्ध किया जाता है। होलिका दहन के लिए दो आरती करनी चाहिए। अबसे पहले नरसिंह भगवान की और दूसरी होलिका अग्नि की।
नरसिंह भगवान की आरती
ओम जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे॥
ओम जय नरसिंह हरे
तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी, प्रभु भक्तन हितकारी।
अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी॥
ओम जय नरसिंह हरे
सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी।
दास जान आपनायो, दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी॥
ओम जय नरसिंह हरे
ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे।
शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे॥
ओम जय नरसिंह हरे

होलिका अग्नि की आरती
ऊं जय होलिका माई, मैया जय होलिका माई।
सत्य सनातन रीति, पापों से है लड़ाई॥
ऊं जय होलिका माई...
पूरन भक्ति भाव से, जो जन तुमको ध्याते।
मनवांछित फल पाकर, सुख समृद्धि पाते॥
ऊं जय होलिका माई...
अग्निदेव के संग में, तुम हो प्रज्वलित होती।
भक्तों के संकट सारे, पल में दूर करती॥
ऊं जय होलिका माई...
प्रह्लाद की भक्ति ने, तुमको वरदान दिया।
दुष्टों के नाश का, तुमने संकल्प लिया॥
ऊं जय होलिका माई...
रंगों के इस त्योहार में, खुशियां बिखेर दो।
प्रेम और भाईचारे का, संदेश फैला दो॥
ऊं जय होलिका माई...

Importance of performing Aarti आरती करने का महत्व
होलिका दहन की अग्नि में आरती करने से व्यक्ति भगवान विष्णु और अग्नि देव दोनों की कृपा प्राप्त करता है। भगवान विष्णु के साथ-साथ अग्नि देव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में शांति और समृद्धि आती है। साथ ही यह व्यक्ति के पापों को भी नष्ट कर देता है, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन अग्नि की आरती करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इससे स्वास्थ्य लाभ मिलता है क्योंकि शुद्ध वातावरण से शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।