प्रकृति का रहस्य हुआ Decode, ऐसे पाएं 10 साल की सफलता 1 ही साल में

Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Sep, 2024 07:17 AM

हमारा जीवन तीन तल पर चलता है जैसे- रजस, सत्व और तमस। इन्हीं तीन शब्दों से तामसिक, सात्विक और राजसी ठाट-बाट वाला भोजन बना है। इस शब्दों को लेकर लोगों के मन में कुछ अलग मान्यताएं हैं। सात्विक भोजन को लेकर लोगों का मानना है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to get Success Faster: हमारा जीवन तीन तल पर चलता है जैसे- रजस, सत्व और तमस। इन्हीं तीन शब्दों से तामसिक, सात्विक और राजसी ठाट-बाट वाला भोजन बना है। इस शब्दों को लेकर लोगों के मन में कुछ अलग मान्यताएं हैं। सात्विक भोजन को लेकर लोगों का मानना है कि पूजा-पाठ करने वाले लोग ही सात्विक है। तामसिक को लेकर लोगों के मन में अजीब धारणा है कि जो लोग ज्यादा पाप करते हैं, वो तामसिक होते हैं और जिसके ठाट-बाट है, वो राजसी होता है। रजस, सत्व और तमस को लेकर लोगों की परिभाषाएं गलत है। रजस, सत्व और तमस ग्रहों के साथ नवग्रहों के कार्य प्रणाली के साथ जुड़े होते हैं।  

PunjabKesari How to get Success Faster

तमस का मतलब इन एक्टिव हाइबरनेशन की स्टेट है। कोई चीज जो किसी के काम नहीं आ रही है या कोई चीज को अभी रेस्ट मूड में है, तो वो चीज तमस का तत्व होता है। माचिस की एक तीली को निकालकर उसको माचिस के बाहर पट्टी पर रब करने की स्थिति को रजस एलिमेंट हैं। जीवन में मिलने वाले नए मौके को रजस तत्व कहा जाता है। अब यह सत्व तब तक जल रही है,  जब तक माचिस की तीली खत्म नहीं हो जाती। सत्व का मतलब है कि एक चीज जो लगातार एक सहज भाव में चल रही है।

कई लोगों के जीवन में यह तीनों तत्व इंबैलेंस होते हैं। कुछ लोगों अपने जीवन में कोई नया काम शुरू करते हैं लेकिन उनका कोई काम चल नहीं पाता। इसका मतलब है कि उनके जीवन में रजस तत्व इंबैलेंस हो रखे हैं। रजस तत्व इंबैलेंस होने में सूर्य,चंद्रमा किसी हद तक बुध और शुक्र भी मौजूद होते हैं। जब यह तत्व इंबैलेंस होते हैं, तो रजस तत्व भी बुरी तरह से इंबैलेंस होते हैं। कई लोग काम शुरू कर तो लेते हैं लेकिन काम को फ्लो में आगे बढ़ नहीं पाता। जिसकी वजह से काम को बदलना पड़ता है। यह रजस तत्व के इंबैलेंस होने का नतीजा होता है। ठीक उसी तरह ही कई लोगों के काम में फ्लों नहीं बन पाता या ध्यान इधर-उधर भटकता रहता है तो उन लोगों का सत्व बहुत बुरी तरह से खराब हो चुका होता है।

PunjabKesari How to get Success Faster

बर्थ चार्ट में जुपिटर का खराब होने से जीवन का सत्व एलिमेंट बहुत बुरी तरह से हिल जाता है। ऐसा स्थिति में इंसान कोई भी काम ढंग से नहीं कर पाएगा। अगर किसी व्यक्ति के पास धन और सफलता नहीं है, तो किस्मत की परिभाषा दें, तो इसकी बहुत बड़ी ब्रैकेट होती है। तभी जुपिटर को किस्मत का कारक कहा जाता है। जब किसी इंसान का तमस खराब होता है तो किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता और वो हर काम को अगले दिन के लिए टाल देता है। शनि के खराब होने से तमस एलिमेंट बहुत बढ़ जाता है। जब बर्थ चार्ट में राहु केतु खराब होते हैं, तो यह तमस के एलिमेंट को बहुत बढ़ा देते हैं। तमस एलिमेंट बढ़ने से इंसान बहुत आलसी और निकम्मा हो जाता है। रजस, सत्व और तमस और इससे जुड़े ग्रहों को जान लेने स से जीवन में कोई भी समस्या टिक नहीं पाएगी और न ही आपके जीवन को खराब कर पाएगी।  

PunjabKesari How to get Success Faster

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!