International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी राशि के अनुसार करें योग, मिलेगी मानसिक और शारीरिक मजबूती

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jun, 2024 01:43 PM

international yoga day

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोगों में योग के प्रति जागरूकता को पैदा करने के लिए पूरे देश

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

International Yoga Day 2024: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोगों में योग के प्रति जागरूकता को पैदा करने के लिए पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए कई सारे आयोजन किए जाते हैं। इस दिन लोग सूर्योदय होने से पहले ही योग करते हैं। जीवन में गति और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लोग भरपूर मात्रा में योग और व्यायाम करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, राशि के अनुसार योग अभ्यासों को करके जीवन को स्वस्थ बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किन राशि के जातकों के लिए कौन सा आसन सही होगा।

PunjabKesari International Yoga Day

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन भ्रामरी प्राणायाम और गोमुखासन का अभ्यास करना चाहिए। इससे सिर में भारीपन और पाचन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन वृक्षासन करने की सलाह दी जाती है। इस योग को करने से जांघें, कंधे, पिंडली और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गरुड़ासन का योग करना चाहिए। इसे करने से मन से चंचलता दूर होती है। साथ ही एक चीज में ध्यान लगा रहता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर त्राटक योग करना चाहिए। इस योग को करने से मन शांत रहता है।

सिंह राशि
इस राशि के लोग बहुत ही फुर्तीले और ऊर्जावान माने जाते हैं। सिंह राशि के लोगों के लिए मंडूक और शव आसन का योग बहुत ही फायदेमंद होता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लोगों को शीर्षासन करना चाहिए। इस योग को करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या दूर होती है और मानसिक शक्ति प्राप्त होती है।

PunjabKesari International Yoga Day

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अनुलोम विलोम करना चाहिए। इस योग को करने से सांस से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को लिए सूर्य नमस्कार बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे मानसिक रूप से अच्छे बदलाव आते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को नौकासन का अभ्यास करना चाहिए। इस योग को करने से जोड़ों में दर्द की परेशानी दूर होती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृक्षासन करना चाहिए। इसे करने से शरीर की थकावट दूर की जाती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को ताड़ासन, भुजंगासन और प्राणायाम करना चाहिए। इस योग को करने से आलस्य दूर होता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को हलासन का योग करना चाहिए। माना जाता है कि इस योग को करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

PunjabKesari International Yoga Day

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!