Janamashtami upay- इस जन्माष्टमी अपनी राशिनुसार ज़रूर करें ये काम, बदल जाएगी जिंदगी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Aug, 2024 04:17 AM

janamashtami upay

हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। इस वर्ष ये त्योहार 26 अगस्त दिन सोमवार को है। कृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्म के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Krishna janmashtami upay: हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। इस वर्ष ये त्योहार 26 अगस्त दिन सोमवार को है। कृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्म के अनुयायी भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की विशेष रूप से पूजा की जाती है और मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत रखने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जयंती योग में मनाया जाएगा। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार अगर विशेष उपाय और पूजा की जाए तो सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आपको बताएंगे राशि अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी पर कौन से उपाय करने से कान्हा जी प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना पूरी करेंगे तो आईए जानते हैं...

PunjabKesari Janamashtami upay
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और मंगल का संबंध हनुमान जी से होता है। ऐसे में मेष राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण को कुमकुम का तिलक लगाएं और उन्हें गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं। इस उपाय से जीवन से दुख और संकटों का नाश होता है।

वृषभ राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दूध और शहद से स्नान कराएं, फिर पीले चंदन से तिलक लगाएं।

मिथुन राशि के जातक अगर जल्दी विवाह करना चाहते हैं और मनचाहे जीवनसाथी की कामना है तो कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को लाल चुनरी अर्पित करें।

PunjabKesari Janamashtami upay
कर्क राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा जी को शंख से जल भरकर उससे उन्हें स्नान करवाना चाहिए और भोग में पंजीरी शामिल करें।

सिंह राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं, इससे भगवान कृष्ण की विशेष कृपा मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कन्या राशि वाले कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा जी को गंगा जल और दूध से स्नान कराएं। उन्हे हरे रंग के वस्त्र पहनाएं। साथ ही भोग में दही और पंजीरी को अवश्य शामिल करें।

PunjabKesari Janamashtami upay
तुला राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दूध से स्नान करवाना चाहिए और पीला चंदन लगाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। इसके साथ भोग में खीर अवश्य ही शामिल करें।

वृश्चिक राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करें और भोग में नारियल की बर्फी लगाएं।

धनु राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हा जी को दही और शहद से स्नान करवाना चाहिए और लाल रंग के कपड़े पहनाकर उनकी पूजा करें।

PunjabKesari Janamashtami upay

मकर राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार के मौके पर बाल गोपाल को कच्चे दूध से स्नान कराएं।

कुंभ राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की मूर्ति को दूध, गंगा जल और शहद से स्नान करवाना चाहिए और भोग में बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मीन राशि के जातकों को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर उनकी विधि-विधान के साथ पूजा करें और बर्फी का भोग लगाएं। 

PunjabKesari Janamashtami upay

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!