Breaking




July Grah Gochar: जुलाई की शुरुआत में इस ग्रह का होने जा रहा है गोचर, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2024 08:05 AM

july grah gochar

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, समय-समय पर ग्रहों का गोचर होता रहता है। जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। ग्रह गोचर के लिहाज से जुलाई का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। 2 जुलाई को शाम  4 बजकर 10 मिनट पर नेपच्यून यानी वरुण देव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, समय-समय पर ग्रहों का गोचर होता रहता है। जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। ग्रह गोचर के लिहाज से जुलाई का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। 2 जुलाई को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर नेपच्यून यानी वरुण देव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और 8 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर मीन राशि में वक्री गति से गोचर करेंगे। फिर उसके बाद मार्गी हो जाएंगे। किसी भी ग्रह की राशियों में गोचर या ग्रहों के वक्री या मार्गी होने से सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। उसी तरह नेपच्यून के मीन राशि में वक्री होने से कई राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि नेपच्यून के मीन राशि में वक्री होने से किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

PunjabKesari July Grah Gochar

मेष राशि
नेपच्यून के मीन राशि में वक्री होने से मेष राशि के जातकों को बेहतर लाभ होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मिथुन राशि
नेपच्यून का मीन राशि में वक्री होना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। इस राशि के युवाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए नेपच्यून के मीन राशि में वक्री का होना सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं।

PunjabKesari July Grah Gochar

मकर राशि
नेपच्यून के मीन राशि में वक्री होने से मकर राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई तोहफा मिलने की संभावना है। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहन की मदद लेनी पड़ सकती है।

मीन राशि
नेपच्यून के मीन राशि में वक्री होने से इस राशि के जातकों के लिए समय शानदार रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान से किए किसी वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।    

PunjabKesari July Grah Gochar

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!