July Tarot Monthly Rashifal: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Jun, 2024 10:19 AM

july tarot monthly rashifal

मेष- यह माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी परिजन के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी परिजन के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। महीने के अंत में माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

वृष- यह मंथ आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी आप पर भड़क सकते हैं। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। ससुराल पक्ष से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मिथुन- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा घर के कामों में माता जी की सहायता करेंगे। जो लोग विदेश से व्यापार की योजना बना रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।  
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पश्चिम  
शुभ अंक- 8

सिंह- इस राशि के लोगों के लिए यह मंथ थोड़ा चुनौतियों से भरा रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गंभीर रहेंगे। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

कन्या- माह के शुरुआत में ही कन्या राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोग लेनदेन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे।
उपाय- सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

तुला- यह महीना तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने में भाई-बहनों की मदद मिलेगी। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ बैठकर भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। मंथ के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  
उपाय- घर में और बाहर ढेर सारे फूलों के पौधे लगाएं।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगी। घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
शुभ रंग-  लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

धनु- यह माह धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। मन को शांत रखने के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के युवा अपने मन की बात किसी अजनबी से शेयर न करें। पिता की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना ताजगी से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-1

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह शानदार रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मंथ के आखिर में पेट से संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

मीन- यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। सिंगल लोग घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!