Jupiter transit: आज बृहस्पति करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर बरसेगी पूरी कृपा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Aug, 2024 11:29 AM

20 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं और वह रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में आ जाएंगे। यह मंगल का नक्षत्र है और मंगल के साथ देवगुरु बृहस्पति की मित्रता है। 12 साल के बाद देवगुरु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter transit august 2024: 20 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं और वह रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में आ जाएंगे। यह मंगल का नक्षत्र है और मंगल के साथ देवगुरु बृहस्पति की मित्रता है। 12 साल के बाद देवगुरु बृहस्पति का मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कई राशियों की जिंदगी में कमाल करने वाला है। देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त को 5:22 पर मृगशिरा नक्षत्र में आएंगे और बहुत पावरफुल हो जाएंगे। नक्षत्र परिवर्तन करके देवगुरु बृहस्पति कुछ राशियों को छप्पर फाड़ धन भी देने वाले हैं। शानदार कामयाबी भी देने वाले हैं। विदेश जाने का योग भी बनाने वाले हैं। संतान सुख भी देने वाले हैं। हैप्पी मैरिड लाइफ भी देने वाले हैं। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में कामयाबी देने वाले हैं। समाज में अच्छा रुतबा देने वाले हैं।

आज का पंचांग- 20 अगस्त, 2024

Daily horoscope : आज इन राशियों को दुख-दर्दों से मिलेगी मुक्ति

PunjabKesari Jupiter transit

कुछ महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली हैरान कर देने वाली घटनाएं भी इन राशियों की जिंदगी में होकर रहेंगी, यह बात मैं ग्रह नक्षत्रों की स्टडी के आधार पर डंके की चोट पर कह रहा हूं। हमारे नवग्रह में बृहस्पति को देवगुरु का दर्जा हासिल है और यह इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह हैं। यह एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे जीवन में उन्नति की राह खोलते हैं । इन्हें ज्ञान, कर्म, धन, पुत्र और विवाह का कारक माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है और दार्शनिक का दर्जा भी दिया गया है। देव गुरु बृहस्पति हमारे आध्यात्मिक ज्ञान व हमारी बुद्धि को निर्देशित करते हैं और जिस जातक पर यह प्रसन्न होते हैं, उसे जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं रहती। समाज में खूब यश-सम्मान मिलता है।

धनु राशि और मीन राशि देव गुरु बृहस्पति की अपनी राशियां है। कर्क राशि में देव गुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं, जबकि मकर राशि इनकी नीच राशि है। देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करके जिन राशियों को शानदार कामयाबी देने वाले हैं उनका जिक्र करते हैं।

PunjabKesari Jupiter transit

वृषभ राशि- पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। जिसमें देवगुरु बृहस्पति इस समय गोचर कर रहे हैं। वृषभ राशि वाले अपने आप को नई ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। खुशियां भी आपके पास चलकर आएंगी। उपलब्धियां भी आपके खाते में दर्ज होगी और पैसा भी कई स्रोतों से आएगा। वृषभ राशि वाले नया वाहन या नया फ्लैट भी ले पाएंगे। जिस बात का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह सपना भी पूरा होगा। अगर आप जॉब करते हैं तो आपको अपने वर्कप्लेस पर तरक्की मिलेगी। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, आपके नए रिलेशन बनेंगे।

कर्क राशि- दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। देवगुरु बृहस्पति की यह उच्च राशि है। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं, जिसका आपको जबरदस्त लाभ होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। जिससे सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि- तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करते हुए देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि के जातकों पर भी कृपा बनाएंगे। इस दौरान सिंह राशि के जातकों के कारोबार में मुनाफा होगा। बिगड़े काम बनने लगेंगे। रुका हुआ कारोबारी धन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। रोमांस के मौके मिलेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे। कई स्रोतों से आमदनी की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनेंगे।

PunjabKesari Jupiter transit

कन्या राशि- चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कन्या राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। कन्या राशि के जातकों के कारोबार में अपार वृद्धि होगी। साथ ही करियर को भी नया आयाम मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आमदनी बढ़ेगी। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। अगर आप घर दुकान या नया ऑफिस खरीदना चाहते हैं तो आपकी कामनाएं पूरी होगी और सफलताएं भी मिलेगी।

तुला राशि- पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों को इस अवधि में निवेश से लाभ होगा। अगर बिजनेस करते हैं तो अपने बिजनेस को विस्तार भी दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल की बात करें, तो घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। साथ ही आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है और विदेश में पी.आर पाने का सपना भी साकार हो सकता है। काम और कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- छठी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। वहीं अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। इससे बिगड़े काम बन जाएंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करना चाह रहे हैं तो शानदार कामयाबी मिलेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे और मनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Jupiter transit

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!