Breaking




Jupiter Transit in Aries: गुरु का महापरिवर्तन ! मेष राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Apr, 2025 02:14 PM

Jupiter Transit in Aries: देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन होने वाला है और मेष राशि वालों के हाथ में बृहस्पति खुशियों की सौगात थमाने वाले हैं। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit in Aries: देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन होने वाला है और मेष राशि वालों के हाथ में बृहस्पति खुशियों की सौगात थमाने वाले हैं। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी हो जाते हैं, तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है।

देवगुरु बृहस्पति के महा परिवर्तन और तीन गुना अधिक तेज गति से चलने से मेष राशि वालों की जिंदगी में बहुत बड़े बदलाव आने वाले हैं। बृहस्पति हमारे नवग्रह में सबसे शुभ ग्रह हैं। इन्हें धन, समृद्धि, ज्ञान, धर्म और संतान का कारक माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति जिस व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उसे न तो धन की कमी रहती है और न ही उसके बढ़ते हुए कदम को कोई रोक पाता है यानि समाज में अच्छा स्टेटस बृहस्पति ग्रह देते हैं। यही देवगुरु बृहस्पति 2025 में अब तीन बार चाल बदलकर मेष राशि वालों को कई तोहफे देने वाले हैं। मेष राशि वालों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि 2025 में देवगुरु बृहस्पति पूरे साल के दौरान कब-कब राशि परिवर्तन करेंगे और अपनी पूरी कृपा मेष राशि पर बरसाएंगे।

PunjabKesari Jupiter Transit in Aries

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इस तरह साल 2025 में देवगुरु बृहस्तपति मेष राशि वालों के नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। गुरु के अतिचारी होने की वजह से यह आपके नवम, बारहवें, एकादश और सप्तम भाव का फल देंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। जीवन में अपार धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपके अधूरे पड़े कामों में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होने के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। अगर आपका नाम  चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अथवा आ से शुरू होता है, तो आपकी मेष राशि होती है। 2025 में देवगुरु बृहस्पति का अतिचारी होना और तीन बार राशि परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में बहुत शानदार रहने वाला है और मेष राशि वालों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है।

मेष राशि वाले अपने आप को नई ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। मेष राशि वालों की लाइफ में कई सुखद आश्चर्य भी होंगे यानी कई सरप्राइज भी आपको मिलेंगे और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। साल 2024 में आप जिन योजनाओं को पूरा नहीं कर पाए हैं, वह अब साल 2025 में पूरी होगी। आपको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे और यह साल करियर के लिए हाथ से बहुत ही उन्नति दायक साबित होगा। इस साल आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी और आपके संपर्क भी बढ़ेंगे यानी प्रभावशाली लोगों से आपका अच्छा मेल-मिलाप होगा और उठना बैठना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

प्रेम की परीक्षा में भी आप सफल होकर उतरेंगे। अगर आप सचमुच किसी को दिल से प्यार करते हैं तो सच्चाई की जीत होगी और अपने लव पार्टनर के साथ आपके संबंध बहुत ही सुहार्दपूर्ण बनेंगे। देवगुरु बृहस्पति साल भर आपको समय-समय पर राहु और केतु द्वारा पैदा की जाने वाली समस्याओं से बचाएंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल में भी बढ़ोतरी करेंगे। अगर बिजनेस की बात की जाए तो मेष राशि को जो लोग बिजनेस क्षेत्र में हैं, उनके लिए देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर काफी लाभकारी रहने वाला है  और आप अपने बिजनेस का भी विस्तार करने में कामयाब रहेंगे।

PunjabKesari Jupiter Transit in Aries

अगर आपके प्रेम जीवन यानी लव लाइफ की बात करें तो गुरु का यह गोचर आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। जो मेष राशि के यंगस्टर्स हैं, युवा हैं, उनके जीवन में प्रेम दस्तक देगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और आपसी अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पति-पत्नी कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। वह लोग जो अपने विवाह का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मेष राशि वाले युवाओं के लिए कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है जो आपको रोमांचित भी करेगा।

अब मेष राशि वाले अपनी मनचाही नौकरी पा सकते हैं। साथ ही साथ इस वर्ष आपके जॉब में आपकी प्रमोशन और प्रशंसा का योग बन रहा है। आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नए मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है। मेष राशि के विद्यार्थियों को किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। शिक्षा में और बेहतर परिणाम के लिए आपको रोज मेडिटेशन करनी चाहिए जिससे आपको अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

अगर आर्थिक स्थिति की बात करें तो मेष राशि वालों के लिए  2025 गुरु का गोचर धन और परिवार के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। धन लाभ भी होगा। इस साल जून और अगस्त महीने में आप लग्जरी आइटम और परिवार के ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च करेंगे । अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। नवंबर और दिसंबर का महीना तो धन से संबंधित कार्यों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

मेष राशि वालों को अब संतान का भी पूर्ण सुख मिलने वाला है क्योंकि इस वर्ष आपका संतान भाव का स्वामी जो है वह भाग्य स्थान में विराजमान है आपको संतान की तरक्की से हर्षोल्लास और खुशी मिलेगी हालांकि कई बार आपके संतान की चंचलता थोड़ी आपको परेशान कर सकती है लेकिन आपको संयम और विवेक से काम लेना होगा। इतना आप तय मान सकते हैं कि इस साल आपको अपनी संतान के लिए किए गए कार्यों की वजह से सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी।

2025 में आपके आध्यात्मिक जीवन में भी बहुत गहराई आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक और तीर्थ स्थलों की यात्राएं भी होगी। किसी संत महापुरुष का आपके आशीर्वाद भी मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल शुभ रहने वाला है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। मेष राशि वालों को साल 2025 में पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। विदेश जाने का आपका सपना भी पूरा होगा और विदेश में PR पाने में आप सफल हो सकते हैं। 

PunjabKesari Jupiter Transit in Aries

गुरमीत बेदी 
9418033344

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!