Edited By Sarita Thapa,Updated: 03 Apr, 2025 01:54 PM
Jupiter Transit in Cancer: देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है और कर्क राशि वालों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है क्योंकि यह देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि भी है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Jupiter Transit in Cancer: देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है और कर्क राशि वालों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है क्योंकि यह देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि भी है। इसलिए कर्क राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। शनि की ढैया से मुक्त होने के बाद कर्क राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन खुशी मनाने का दोहरा मौका होगा। 14 मई से कर्क राशि वालों की जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव आना शुरू हो जाएंगे और इन बदलावों का असर आपकी लव लाइफ में भी देखने को मिलेगा। आपकी एजुकेशन में भी देखने को मिलेगा। आपके करियर में भी देखने को मिलेगा। आपके बिजनेस में भी देखने को मिलेगा। आपकी हेल्थ में भी देखने को मिलेगा। आपके सपनों को उड़ान मिलेगी और भाग्य के दरवाजे एक करके खुलते चले जाएंगे।

कर्क राशि वालों को देवगुरु बृहस्पति अब तीन गुना अधिक फल देंगे क्योंकि वह तीन गुना अधिक रफ्तार से चलेंगे। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से भी चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है। देवगुरु बृहस्पति के महा परिवर्तन और तीन गुना अधिक तेज गति से चलने से कर्क राशि वालों की जिंदगी में अब जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिलेगा। बृहस्पति हमारे नवग्रह में सबसे शुभ ग्रह हैं। इन्हें धन, समृद्धि, ज्ञान, धर्म और संतान का कारक माना जाता है। जिस पर देवगुरु बृहस्पति मेहरबान हो जाते हैं उसे जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं रहने देते। राज दरबार में उसका सितारा बुलंद कर देते हैं.। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बहुत शानदार कर देते हैं। अब क्योंकि बृहस्पति राशि परिवर्तन कर रहे हैं इसलिए कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति का गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा।
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
जिन लोगों का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो से शुरू होता है, उनकी कर्क राशि होती है। कर्क राशि देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि भी है इसलिए देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ ही उनकी ऊर्जा भी अत्यधिक प्रभावित हो जाएगी और इससे कर्क राशि के लोगों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी मजबूती मिलेगी। अगर आप स्टूडेंट हैं और आपकी कर्क राशि है तो आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में यानी कॉम्पिटेटिव एक्जाम में जबरदस्त सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा लोगों और बिजनेस करने वालों का करियर चमकेगी प्रमोशन और सैलरी में इजाफा होने के योग बनेंगे और बिजनेस को विस्तार भी दे पाएंगे। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है और विदेशों से जुड़े व्यापार में भी आपको जबरदस्त कामयाबी मिलने की संभावना है।

देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और नई इन्वेस्टमेंट से भी आपको अच्छा खासा लाभ होगा। अगर पहले से ही कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट कर रखी है तो उसका पूरा लाभ अब आपको मिलेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में भी खुशियां दस्तक देंगी क्योंकि देवगुरु बृहस्पति आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो विवाह का योग बनेगा और जीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा। जो विवाहित लोग हैं उनके मैरिड लाइफ सुखद रहेगी और घर परिवार में खुशियों का संचार होगा। देवगुरु बृहस्पति सिर्फ हमें मान सम्मान और सुख समृद्धि ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति भी प्रदान करते हैं। इसलिए हाथ से बृहस्पति कि गोचर के दौरान आपको मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और आपका परिचय का सर्किल भी बढ़ेगा।
कर्क राशि के जो लोग शिक्षा, करियर, व्यापार, राजनीति, art and culture, आध्यात्मिकता और रिसर्च कार्यों से जुड़े हुए हैं, उन्हें खास तौर पर कामयाबी मिलेगी. किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद भी मिलेगा। सरकार से भी कोई बड़ा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर कर्क राशि के लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस समय आपको मनचाही सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। अगर मार्केट में कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। कई स्रोतों से धन का आगमन होगा जिससे आपकी फाइनेंशियल पोजिशन पहले से ज्यादा स्ट्रांग होती चली जाएगी। बिजनेस में अगर आप नए प्रोजेक्टस लॉन्च करते हैं, तो आपको उन प्रोजेक्ट में जबरदस्त कामयाबी मिलेगी।
यदि आप शेयर मार्केट प्रॉपर्टी या किसी अन्य जगहों पर इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत उत्तम रहने वाला है। लव लाइफ या मैरिड लाइफ में अगर कोई समस्या चल रही थी तो अब देवगुरु बृहस्पति के आशीर्वाद से सभी समस्याओं का समाधान होगा और रिश्तो में मधुरता आएगी। यही नहीं, लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होते चले जाएंगे और नई पार्टनरशिप, विदेशी व्यापार और नए स्टार्टअपस के लिए यह समय बहुत फेवर में रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित है तो अब स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम साबित होगा और आप जीवन में नई ऊंचाइयों की तरफ पहुंचने में कामयाब रहेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और कोर्ट कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिलेगी। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और समाज में आपका डंका बजेगा।
गुरमीत बेदी
9418033344