Jupiter Transit in Gemini: गुरु का महापरिवर्तन ! मकर राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात

Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Apr, 2025 01:21 PM

Jupiter Transit in Gemini: मकर राशि वालों को खुशियों की सबसे बड़ी सौगात मिलने वाली है और यह सौगात कोई और नहीं बल्कि देवगुरु बृहस्पति देने वाले हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit in Gemini: मकर राशि वालों को खुशियों की सबसे बड़ी सौगात मिलने वाली है और यह सौगात कोई और नहीं बल्कि देवगुरु बृहस्पति देने वाले हैं। 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों को जबरदस्त सफलता देने वाला है और भाग्य के दरवाजे एक-एक करके खुलते चले जाएंगे। पहले 29 मार्च 2025 को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति और फिर 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन। यह दो बड़े ग्रह योग मकर राशि वालों की किस्मत में नई रोशनी बिखेरने वाले हैं और यह परिवर्तन आपकी जिंदगी के कई क्षेत्रों में तरक्की और खुशहाली के मार्ग प्रशस्त करने वाला है।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

देवगुरु बृहस्पति इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह तो है ही, साथ ही इन्हें हमारे नवग्रह में गुरु का दर्जा भी हासिल है। इन्हें ज्ञान, कर्म,धर्म, धन, समृद्धि , पुत्र और विवाह का कारक भी माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है। 14 मई को देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन मकर राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोल देगा। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है।

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जिन लोगों का नाम ये,भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की मकर राशि होती है। मकर राशि वालों के लिए अब अच्छे दिन शुरू होने जा रहे और शनि के अलावा देवगुरु बृहस्पति पूरी तरह से मकर राशि वालों पर मेहरबान रहने वाले हैं क्योंकि बृहस्पति का महा परिवर्तन मकर राशि वालों के भाग्य की नई कहानी लिखने वाला है। देवगुरु बृहस्पति आपके करियर, शिक्षा, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और प्रोफेशनल लाइफ में काफी पॉजिटिव बदलाव लेकर आ रहे हैं।

बृहस्पति का यह गोचर मकर राशि वालों के लिए करियर में बड़ी उन्नति का संकेत दे रहा है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो प्रमोशन और सैलरी इन्क्रीमेंट के योग बनेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय एक्सपेंशन और नए इन्वेस्टमेंट के लिए शानदार रहेगा। जो लोग विदेश में नौकरी या बिजनेस सेट करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह गोचर विशेष शुभ रहेगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे, और विदेश से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना प्रबल होगी।

जो लोग संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी साकार हो सकता है।

प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए भी बृहस्पति का यह गोचर शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और जो लोग विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। विवाह के योग बनेंगे और दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को भी देवगुरु बृहस्पति मजबूत करते चले जाएंगे। बृहस्पति का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को भी बहुत मजबूत करेगा। नई इनकम सोर्सेज खुलेंगे, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और फाइनेंशियल ग्रोथ देखने को मिलेगी।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

आपको आपकी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। धन लाभ भी होगा। इस साल जून और अगस्त महीने में आप लग्जरी आइटम और परिवार के ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च करेंगे । अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। नवंबर और दिसंबर का महीना तो धन से संबंधित कार्यों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। मकर राशि वालों को अब संतान का भी पूर्ण सुख मिलने वाला है। आपको संतान की तरक्की से हर्षोल्लास और खुशी मिलेगी हालांकि कई बार आपके संतान की चंचलता थोड़ी आपको परेशान कर सकती है लेकिन आपको संयम और विवेक से काम लेना होगा। इतना आप तय मान सकते हैं कि इस साल आपको अपनी संतान के लिए किए गए कार्यों की वजह से सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी।

देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से आपके आध्यात्मिक जीवन में भी बहुत गहराई आएगी. धर्म कर्म और अध्यात्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक और तीर्थ स्थलों की यात्राएं भी होगी। किसी संत महापुरुष का आपके आशीर्वाद भी मिलेगा। मकर राशि वालों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। विदेश जाने का आपका सपना भी पूरा होगा और विदेश में PR पाने में आप सफल हो सकते हैं।

यह तो था बृहस्पति का गोचर कई क्षेत्रों में मकर राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है लेकिन थोड़ी सावधानियां भी जरूरी है। जहां यह गोचर मकर राशि वालों को अपार सफलता और खुशियां देने वाला है, वहीं कुछ मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता भी रखनी होगी। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट से जुड़ी समस्याएं, गैस्ट्रिक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी तकलीफें हो सकती हैं। इसलिए खान-पान में संतुलन बनाए रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि इस गोचर के दौरान वाहन से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है। यदि संभव हो तो वाहन का बीमा और सर्विसिंग पहले ही करवा लें।

अंत में मैं यह कहना चाहूंगा कि देवगुरु बृहस्पति के गोचर से मकर राशि वालों के लिए आने वाला समय सफलता, समृद्धि और खुशियों से भरा रहने वाला है! 29 मार्च को साढ़ेसाती से मुक्ति और फिर 14 मई को बृहस्पति का शुभ गोचर यह दोनों परिवर्तन आपकी लाइफ को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाले हैं। इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाएं, अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और हर मौके को अपनाएं।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

गुरमीत बेदी 
9418033344

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Sunrisers Hyderabad

68/1

8.3

Sunrisers Hyderabad are 68 for 1 with 11.3 overs left

RR 8.19
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!