Breaking




Jupiter Transit in Leo: गुरु का महापरिवर्तन ! सिंह राशि वालों का शुरु होगा सुनहरा दौर

Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Apr, 2025 02:50 PM

Jupiter Transit in Leo: देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है और सिंह राशि वालों के लिए जीवन का सुनहरा दौर भी शुरू होने वाला है क्योंकि सिंह राशि देवगुरु बृहस्पति के मित्र सूर्य की राशि है और इस राशि पर हमेशा बृहस्पति मेहरबान रहते आए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit in Leo: देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है और सिंह राशि वालों के लिए जीवन का सुनहरा दौर भी शुरू होने वाला है क्योंकि सिंह राशि देवगुरु बृहस्पति के मित्र सूर्य की राशि है और इस राशि पर हमेशा बृहस्पति मेहरबान रहते आए हैं। देवगुरु बृहस्पति साल में एक बार राशि बदलते हैं और उनके राशि परिवर्तन से कई राशियों के बिगड़े हुए काम संवरने लगते हैं। देवगुरु बृहस्पति इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह तो है ही, साथ ही इन्हें हमारे नवग्रह में गुरु का दर्जा भी हासिल है। इन्हें ज्ञान, कर्म ,धर्म, धन, समृद्धि, पुत्र और विवाह का कारक भी माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है।

PunjabKesari Jupiter Transit in Leo

14 मई को देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन होने वाला है क्योंकि इस दिन बृहस्पति अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि से मिथुन राशि में चले जाएंगे और सिंह राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोल देंगे। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है।

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जिन लोगों का नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है उनकी सिंह राशि होती है। राशि चक्र में पंचम राशि सिंह है और इसका स्वामी सूर्य हैं। सिंह राशि के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। इस राशि व्यक्ति निडर,साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं। यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। 2025 में देवगुरु बृहस्पति का अतिचारी होना और तीन बार राशि परिवर्तन करना सिंह राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में बहुत शानदार रहने वाला है और सिंह राशि वालों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है।

सिंह राशि वाले अपने आप को नई ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। सिंह राशि वालों की लाइफ में कई सुखद आश्चर्य भी होंगे यानी कई सरप्राइज भी आपको मिलेंगे और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। साल 2024 में आप जिन योजनाओं को पूरा नहीं कर पाए हैं, वह अब साल 2025 में पूरी होगी। आपको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे और यह साल करियर के लिए हाथ से बहुत ही उन्नति दायक साबित होगा। इस साल आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी और आपके संपर्क भी बढ़ेंगे यानी प्रभावशाली लोगों से आपका अच्छा मेल-मिलाप होगा। उठना बैठना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन सिंह राशि वालों को करियर और बिजनेस में अपार सफलता देने वाला है। साझेदारी में किए गए काम फायदेमंद होंगे और यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। जुलाई के बाद गुरु का शुभ प्रभाव आपकी लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ाएगा, जिससे आपको सम्मान और उच्च पद प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आपको चाहिए कि आप नई योजनाओं पर काम शुरू करें। सफलता के योग बन रहे हैं। आपको शानदार कामयाबी मिलती चली जाएगी और आपकी योजनाएं भी धरातल पर उतरने लगेंगी।

PunjabKesari Jupiter Transit in Leo

यदि बिजनेस में हैं, तो जून के बाद नए इन्वेस्टमेंट करें, लाभ मिलेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें, इससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। देवगुरु बृहस्पति का वहां परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से भी बेहद शुभ रहेगा। गुरु की कृपा से धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। निवेश से लाभ होगा, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में काम या व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए साल के मध्य में अच्छा अवसर आ सकता है। सिंह राशि वालों को चाहिए कि वह इस अवधि में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें यानि दीर्घकालिक निवेश करें। फाइनेंशियल ग्रोथ होगी।

अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो वर्ष के अंत तक जबरदस्त बचत हो सकती है। जून से सितंबर के बीच बड़े आर्थिक निर्णय लेना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। देवगुरु बृहस्पति आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहद अच्छी खबरें लेकर आ रहे हैं. गुरु का यह गोचर आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों के लिए भी शुभ रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो  आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके संबंधों में मजबूती आएगी। विवाहित लोगों के लिए भी गुरु का महा परिवर्तनखुशियों से भरा रहेगा।

गुरु को खुश रखने के लिए आपको चाहिए कि आप रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें। यदि विवाह का विचार कर रहे हैं, तो मई से जुलाई के बीच समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर को समय दें और उनके साथ यात्रा पर जाएं, रिश्ते में नयापन बना रहेगा। सिंह राशि के जो छात्र कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं या उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन बहुत शानदार रहेगा। गुरु और शनि की स्थिति बुद्धि और अनुशासन में वृद्धि करेगी, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता सुनिश्चित होगी। अप्रैल से अगस्त के बीच मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।

करियर से जुड़े सही मार्गदर्शन के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लेंगे तो सोने पर सुहागे जैसी स्थिति होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर हेल्थ के मोर्चे पर सिंह राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है. सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे, तो अब राहत मिलेगी। हालांकि, वर्ष के मध्य में मानसिक तनाव से बचने की जरूरत होगी। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपके स्वास्थ्य को बनाए रखेगा। देवगुरु बृहस्पति के महा परिवर्तन से आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताएं, इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लें, इससे आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा।

हम तुम्हें मैं यही कहना चाहूंगा कि हालांकि सिंह राशि पर शनि की ढैया भी चलती रहेगी लेकिन इसके बावजूद देवगुरु बृहस्पति के आशीर्वाद से आने वाला समय सिंह राशि वालों के लिए  अत्यधिक शुभ और उपलब्धियों से भरा रहेगा। करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और परिवार – हर क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। बस सही समय पर सही निर्णय लें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। 

PunjabKesari Jupiter Transit in Leo

गुरमीत बेदी 
9418033344
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!