Jupiter Transit in Taurus: गुरु का महापरिवर्तन ! वृष राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Apr, 2025 03:03 PM

Jupiter Transit in Taurus: देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन होने वाला है और वृषभ राशि वालों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit in Taurus: देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन होने वाला है और वृषभ राशि वालों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है।

PunjabKesari Jupiter Transit in Taurus

देवगुरु बृहस्पति के महा परिवर्तन और तीन गुना अधिक तेज गति से चलने से वृषभ राशि वालों की किस्मत का न केवल सितारा चमकने वाला है बल्कि वृषभ राशि वालों की जिंदगी में बहुत बड़े बदलाव भी अब दिखेंगे। बृहस्पति हमारे नवग्रह में सबसे शुभ ग्रह हैं। इन्हें धन, समृद्धि, ज्ञान, धर्म और संतान का कारक माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति जिस व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उसे ना तो धन की कमी रहती है और ना ही उसके बढ़ते हुए कदम को कोई रोक पाता है यानि समाज में अच्छा स्टेटस बृहस्पति ग्रह देते हैं। यही देवगुरु बृहस्पति 2025 में अब तीन बार चाल बदलकर वृषभ राशि वालों को कई तोहफे देने वाले हैं। वृषभ राशि वालों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि 2025 में देवगुरु बृहस्पति पूरे साल के दौरान कब-कब राशि परिवर्तन करेंगे और अपनी पूरी कृपा वृषभ राशि पर बरसाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्टूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अगर आपका नाम ई , ऊ, ए, ओ , वा, वी, वू, वे , वो से शुरू होता है, तो आपकी  वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का 2025 में तीन बार होने वाला राशि परिवर्तन वरदान साबित होने वाला है। उन क्षेत्र में भी आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी जिन क्षेत्रों के बारे में अभी तक आपने सोचा भी नहीं है।

अब वृषभ राशि के जातकों के लिए सुख और वैभव से परिपूर्ण रहने वाला है। आप द्वारा की गई कड़ी मेहनत और संघर्ष रंग लाएगा तथा सुख वैभव के साथ-साथ अनेक उपलब्धियां आपके खाते में दर्ज होगी। जून से सितंबर तक बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपको विशेष रूप से काफी सुख प्रदान करने वाली है एवं इसके पश्चात भी बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपके लिए लाभदायक रहेगी। बृहस्पति की कृपा से आपको अपने व्यवसाय या नौकरी में अनुभवी व्यक्तियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपको व्यापार में अपने भाइयों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। 

PunjabKesari Jupiter Transit in Taurus

वृषभ राशि वालों को को साझेदारी के कारोबार से भाग्य में लाभ होगा और आप अपने पार्टनर से संतुष्ट रहेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति की उपस्थिति आपके लिए आय के अच्छे और निरंतर स्रोत बनाएगी। आप भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीद पर खर्च करेंगे। आप इस अवधि के दौरान कई सारे महत्वपूर्ण निवेश करेंगे। आप मानसिक रूप से संतुलित और संतुष्ट रहेंगे, आप हर कार्य को रचनात्मक तरीके से पूरा करेंगे। वृषभ राशि वालों के परिवार में शुभ समारोह होंगे और आप इन समारोहों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको आपके मित्र, भाई-बंधु एवं आपके कार्यक्षेत्र के सहयोगियों का भी सहयोग मिलेगा एवं आपको आपके समाज का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपके प्रेम संबंधों के लिए भी बेहतर साबित होगा। आपके जीवन में कोई नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। साथ ही वे व्यक्ति जो लंबे समय से एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं या फिर वे व्यक्ति जो अपने जीवन में किसी खास के आने का इंतजार कर रहे है। जो लोग आईटी क्षेत्र मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी से जुड़े हैं, उनके कैरियर को नए पंख लगेंगे। बदलाव के मौके भी मिलेंगे। बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी जगह भी स्विच कर सकते हैं। विदेश जाने वालों की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

स्वास्थ्य 
वृषभ राशि के जो लोग लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, उनके लिए यह समय राहत देने वाला होगा।
लगातार स्वास्थ्य लाभ होगा और आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। वृषभ राशि के विद्यार्थियों को किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। शिक्षा में और बेहतर परिणाम के लिए आपको रोज मेडिटेशन करनी चाहिए जिससे आपको अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

वृषभ राशि की महिलाओं के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर  काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप कला संगीत क्षेत्र से जुड़ी हैं तो लोकप्रियता हासिल करने के अनेक मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। आप द्वारा अब तक किया गया संघर्ष भी रंग लाएगा तथा कई उपलब्धियां हासिल करके आप समाज में अपनी एक विशेष पहचान बनाने में कामयाब रहेगी। वृषभ राशि की महिलाएं अगर पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करना चाहे तो सफलता मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं।

PunjabKesari Jupiter Transit in Taurus

 गुरमीत बेदी 
 9418033344

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!