Breaking




कैसे पत्थर का बन गया था कालिया नाग, जानिए रोचक कथा

Edited By Jyoti,Updated: 17 Sep, 2022 12:42 PM

kaliya naag vadh

हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले लगभग श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में जानते ही हैं। उनकी लीलाएं इतनी विशाल हैं कि उन्होंने मां यशोदा को अपने मुख

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले लगभग श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में जानते ही हैं। उनकी लीलाएं इतनी विशाल हैं कि उन्होंने मां यशोदा को अपने मुख में पूरे ब्रह्मांड के दर्शन करवा दिए थे। हिंदू ग्रंथों में श्री कृष्ण से जुड़ी कईं कहानियों का वर्णन किया गया है। द्वापर युग में होने वाले महाभारत युद्ध में भी कान्हा नें अहम भूमिका निभाई है। आज हम आपको श्री कृष्ण की तमाम प्रसिद्ध व मनमोहक लीलाओं में से ही एक लीला से अवगत करवाने जा रहे हैं। हम बात करने जा रहे हैं कालिया नाग के वध से जुड़ी लीला के बारे में। चलिए विस्तारपूर्वक जानते हैं इससे संबंधित पौराणिक कथा-

PunjabKesari Sri Krishna, Kaliya Naag, Kaliya Naag Ka Sanhar, Shri Krishna Bal Roop, Childhood Of Lord Krishna, Lord Krishna baal leelayein, कालिया नाग का संहार, कालिया नाग, श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, Dharmik Katha, Dharm, Punjab Kesari


कालिया एक बहुत ही विशाल नाग था जो यमुना नदी में रहता था। द्वापर युग में उसने पूरे गोकुल में अपना डर बना रखा था। एक बार की बात है जब श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ यमुना नदी के तट पर गेंद से खेल रहे थे। खेलते खेलते उनकी गेंद यमुना में जा गिरी। उस गेंद को निकालने के लिए जब कान्हा नदी में जाने लगे तब उनके साथियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी नदी में कालिया नाग रहता था लेकिन श्री कृष्ण जी ने उनकी एक बात न सुनी और नदी में कूद पड़े। जब भगवान श्री कृष्ण सरोवर में गए तब उनका युद्ध कालिया नाग से हुआ। इस बारे में जब माता यशोदा और समस्त गांव वासियों को पता चला तो वे सब बहुत घबरा गए और यमुना तट पर जा पहुंचें जहां अन्य गांव वालों के मुख से कान्हा-कान्हा की पुकार सुनकर माता यशोदा और भी भयभीत हो गई। काफी देर तक पानी में कोई हलचल न हुई लेकिन लंबे समय के बाद जब श्री कृष्ण युमना नदी से बाहर निकले थे वो कालिया नाग के सिर पर विराजमान थे। ये दृश्य देखकर सभी गोकुलवासी प्रफुल्लित हो गए।

PunjabKesari Sri Krishna, Kaliya Naag, Kaliya Naag Ka Sanhar, Shri Krishna Bal Roop, Childhood Of Lord Krishna, Lord Krishna baal leelayein, कालिया नाग का संहार, कालिया नाग, श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, Dharmik Katha, Dharm, Punjab Kesari

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

पौराणिक कथाओं के अनुसार युद्ध के बाद कालिया नाग ने श्रीकृष्ण से माफी, कान्हा ने कालिया नाग को माफ किया परंतु उसे यमुना नदी छोड़कर दूर चले जाने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अगर तुमने पीछे मुड़कर देखा तो तुम पत्थर के हो जाओगे।

PunjabKesari Sri Krishna, Kaliya Naag, Kaliya Naag Ka Sanhar, Shri Krishna Bal Roop, Childhood Of Lord Krishna, Lord Krishna baal leelayein, कालिया नाग का संहार, कालिया नाग, श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, Dharmik Katha, Dharm, Punjab Kesari


कथाओं में ऐसा वर्णन किया गया है कि जैसे ही नाग वृंदावन से 6 किलोमीटर दूर जैंत गांव के पास पहुंचा और उसने पीछे मुड़कर देखा, तो कालिया नाग पत्थर का हो गया। भगवान श्री कृष्ण के चेतावनी देने के बावजूद भी कालिया नाग ने पीछे मुड़कर देखा जिस कारण वह पत्थर का हो गया था।

PunjabKesari kundlitv

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!