Breaking




Kamdhenu Cow Statue: इस दिशा में रखें कामधेनु गाय की मूर्ति, आपकी हर इच्छा होगी पूरी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Mar, 2025 07:48 AM

kamdhenu cow statue

Kamdhenu Cow Statue Vastu: प्राचीनकाल में कामधेनु गाय व्यक्ति की सभी तरह की कामना या मनोकामना पूर्ण कर देती थी। इस गाय को बहुत पवित्र माना जाता है। इसे समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक माना जाता है। बहुत-से घरों में बछड़े नंदिनी को दूध...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kamdhenu Cow Statue Vastu: प्राचीनकाल में कामधेनु गाय व्यक्ति की सभी तरह की कामना या मनोकामना पूर्ण कर देती थी। इस गाय को बहुत पवित्र माना जाता है। इसे समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक माना जाता है। बहुत-से घरों में बछड़े नंदिनी को दूध पिलाती कामधेनु गाय की पीतल की मूर्ति होती है। आखिर इस मूर्ति को कब, कहां और कैसे रखना चाहिए, यह भी जानना जरूरी है, तभी इसका लाभ मिल सकता है।

Kamdhenu Cow

कामधेनु गाय की मूर्ति घर में कब रखें 
कामधेनु गाय की मूर्ति आप किसी भी शुभ वार के दिन शुभ मुहूर्त में घर लाकर रख सकते हैं। गोपद्वम व्रत, गोवत्स द्वादशी व्रत, गोवर्धन पूजा, गोत्रि-रात्र व्रत, गोपाष्टमी, पयोव्रत, धनतेरस के पावन व्रत-त्यौहार पर भी इसे घर में लाकर रख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो किसी पंडित या ज्योतिषी की सलाह के अनुसार भी किसी शुभ मुहूर्त में यह मूर्ति लाकर रख सकते हैं।

Kamdhenu Cow

कामधेनु गाय की मूर्ति कहां और कैसे रखें ?
मूर्ति को घर की उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए।
घर के पूजा-घर या प्रवेश द्वार पर उचित स्थान पर इसे स्थापित कर सकते हैं।
चांदी, पीतल या तांबे की मूर्ति रखनी चाहिए।
प्रवेश द्वार पर रख रहे हैं तो संगमरमर की मूर्ति रखें।

Kamdhenu Cow

कामधेनु गाय की मूर्ति रखने के फायदे 
गाय की मूर्ति रखने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
इस मूर्ति को घर में रखने से मनोकामना पूर्ण होती है।
सौभाग्य, धन, सुख और समृद्धि बढ़ती है।
मां की तरह कामधेनु आपके घर से सभी बीमारियों को दूर रखती है।
खराब स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा पाने में सहायक।

Kamdhenu Cow

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!