Breaking




Kark Sankranti: शुभ मुहूर्त और महत्व के साथ जानें कब मनाई जाएगी कर्क संक्रांति

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jul, 2024 04:55 PM

kark sankranti

ज्योतिष शास्त्र में सभी तिथियों को खास और शुभ माना गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। संक्रांति की तिथि सूर्यदेव की पूजा के लिए बहुत लाभदायक होती है। इस समय सूर्य देवता मिथुन राशि में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark Sankranti 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी तिथियों को खास और शुभ माना गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। संक्रांति की तिथि सूर्यदेव की पूजा के लिए बहुत लाभदायक होती है। इस समय सूर्य देवता मिथुन राशि में विराजमान हैं लेकिन संक्रांति के दिन सूर्य देव मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस तिथि को ही संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं, कर्क संक्रांति के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Kark Sankranti

When is Kark Sankranti 2024 कर्क संक्रांति 2024 कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर प्रवेश करेंगे। उसी दिन कर्क संक्रांति मनाई जाएगी।

PunjabKesari Kark Sankranti

Kark Sankranti 2024 shubh Muhurat कर्क संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कर्क संक्रांति के दिन पुण्य काल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 29 मिनट तक है।
महा पुण्य काल सुबह 09 बजकर 11 मिनट से सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक है। 
कर्क संक्रांति के दिन महा पुण्य काल 02 घंटे 18 मिनट का है।

PunjabKesari Kark Sankranti

Karka Sankranti 2024 Significance कर्क संक्रांति 2024 महत्व
पूरे साल में कुल 12 संक्रांतियां मनाई जाती हैं। जिसमें से कर्क और मकर संक्रांति बहुत ही खास मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा और दान करने से ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। संक्रांति की तिथि पर दान करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Kark Sankranti

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Mumbai Indians

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!