Kark Sankranti: कर्क संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव रहेंगे आप पर मेहरबान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jul, 2024 12:50 PM

kark sankranti

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को आत्मा, सफलता और यश का कारक माना जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन का दिन संक्रांति कहलाता है। साल में 12 संक्रांति आती हैं। सावन के महीने में आने वाली संक्रांति को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Karka Sankranti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को आत्मा, सफलता और यश का कारक माना जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन का दिन संक्रांति कहलाता है। साल में 12 संक्रांति आती हैं। सावन के महीने में आने वाली संक्रांति को कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं लेकिन 16 जुलाई को यह मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-

PunjabKesari Kark Sankranti

Donate these things on Karka Sankranti कर्क संक्रांति पर करें इन चीजों का दान  
कर्क संक्रांति के दिन गुड़ और तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए इस दिन इनका दान अवश्य करना चाहिए। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इन चीजों का दान करने से शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है। साथ ही शनिदेव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद बनाएं रखते हैं।

PunjabKesari Kark Sankranti
कर्क संक्रांति के दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए भगवान भास्कर की पूजा के बाद लाल रंग के कपड़े गरीबों या जरूरतमंदों में दान करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है और कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। सरकारी नौकरी में आ रही दिक्कतें भी दूर होती हैं।

PunjabKesari Kark Sankranti
कर्क संक्रांति के दिन मसूर की दाल, साबुत मिर्च, शहद आदि चीजों का दान करना बहुत ही शुभ और लाभदायक होता है। इन चीजों का दान करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही मान-सम्मान की वृद्धि होती है।

PunjabKesari Kark Sankranti
इस दिन गेहूं, गुड़, मूंगफली, चिक्की, शकरकंद आदि चीजों का दान करने से व्यक्ति के मन की हर मनोकामना पूरी होती है और सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।  

PunjabKesari Kark Sankranti

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!