Kartik Month Vrat Tyohar 2024: कार्तिक महीने का हुआ आगाज करवाचौथ से लेकर दिवाली तक, यहां देखें पूरा Calendar

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Oct, 2024 05:00 AM

kartik month vrat tyohar 2024

हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने का आगमन हो चुका है। यह महीना विशेष रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kartik Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने का आगमन हो चुका है। यह महीना विशेष रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा होता है। कार्तिक माह में कई महत्वपूर्ण तिथियां और उत्सव होते हैं। जैसे कि करवा चौथ, गोवर्धन पूजा और भाई दूज। इस महीने के दौरान श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और कई लोग गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, यह मानते हुए कि इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्तिक का महीना विशेष रूप से व्रत और उपवास का महीना माना जाता है। महिलाएं इस महीने कई व्रत रखती हैं, जैसे करवा चौथ, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। इसके अलावा इस महीने में दीवाली का पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है, जो अज्ञानता से ज्ञान की ओर जाने का प्रतीक है। इस महीने में विशेषकर गायों की पूजा की जाती है। इस महीने में विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि कई लोग इस दौरान अपने जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए ध्यान और साधना करते हैं। कार्तिक के महीने में ही श्री हरि योग निद्रा से जाग जाते हैं और सारे विवाह-शादी की शुरुआत हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इस महीने त्योहारों की लिस्ट। 

PunjabKesari Kartik Month Vrat Tyohar 2024

कार्तिक महीने में आने वाले व्रत और त्यौहार 

20 अक्टूबर, रविवार: करवा चौथ

21 अक्टूबर, सोमवार: रोहिणी व्रत

24 अक्टूबर, गुरुवार: अहोई अष्टमी

28 अक्टूबर, सोमवार: रमा एकादशी

29 अक्टूबर, मंगलवार: धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत, धन्वंतरि जयंती

31 अक्टूबर, गुरुवार: दिवाली, लक्ष्मी पूजा

1 नवंबर, शुक्रवार: कार्तिक अमावस्या

PunjabKesari Kartik Month Vrat Tyohar 2024

2 नवंबर, शनिवार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट

3 नवंबर, रविवार: भाई दूज

7 नवंबर, गुरुवार: छठ पूजा

12 नवंबर, मंगलवार: देवउठनी एकादशी

13 नवंबर, बुधवार: तुलसी विवाह

14 नवंबर, गुरुवार: वैकुंठ चतुर्दशी

PunjabKesari Kartik Month Vrat Tyohar 2024

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!