Kedarnath Dham: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से 5 लोगों की मौत

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Sep, 2024 07:38 AM

kedarnath dham

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण फंसे तीर्थयात्रियों  में  से  मंगलवार सुबह  4  और  शव  बरामद  हुए हैं जिससे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण फंसे तीर्थयात्रियों  में  से  मंगलवार सुबह  4  और  शव  बरामद  हुए हैं जिससे मृतकों की संख्या आज 5 हो गई है जबकि 3 अन्य को घायलावस्था में बाहर निकाला गया है। 

मृतकों और घायलों में पड़ोसी देश नेपाल के साथ, मध्य प्रदेश और गुजरात के यात्री शामिल हैं। राहत और बचाव कार्य अभी जारी हैं। रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने आज बताया कि सोमवार शाम करीब 7.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत,  सोनप्रयाग से लगभग 1 कि.मी. दूर गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। 

सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ. व डी.डी.आर.एफ. की ओर से संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान देर रात 3 व्यक्तियों को घायलावस्था में बाहर निकाला गया, जबकि एक अचेत अवस्था में मिला जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आईं व बचाव कार्य रोकना पड़ा।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!