जन्माष्टमी पर मोर पंख घर लाते ही करें ये काम, नहीं रहेगी किसी भी चीज की कमी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Aug, 2024 04:21 AM

हर वर्ष भादो महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है। इस बार यानी साल 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त दिन सोमवार को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Krishna Janmashtami 2024 Mor Pankh Upay: हर वर्ष भादो महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है। इस बार यानी साल 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त दिन सोमवार को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी को भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी का त्योहार श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। इस दिन भगवान कृष्ण की सच्चे मन से आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं तो वहीं श्री कृष्ण से जुड़ी हर चीज इस दिन मनोकामना पूर्ति के लिए खास मानी जाती है। जैसे कि कान्हा का प्रिय मोर पंख। कहते हैं इस दिन मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय करने से कान्हा प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं। शास्त्रों में कहा जाता है कि मोर पंख शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक होता है। मोर पंख से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही कई ग्रह दोष भी दूर होते हैं। जन्माष्टमी के दिन किए जाने वाले मोर पंख के खास उपाय, जिन्हें करने से आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा तो आईए जानते हैं...

PunjabKesari Krishna Janmashtami Mor Pankh Upay
पहले उपाय के तौर पर जन्माष्टमी के दिन अगर पूजा करते वक्त आप मोर पंख भगवान की प्रतिमा के सामने रखते हैं तो इससे आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपके घर में धन-धान्य की भी वृद्धि होगी।

PunjabKesari Krishna Janmashtami Mor Pankh Upay
दूसरे उपाय के तौर पर जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रखें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

PunjabKesari Krishna Janmashtami Mor Pankh Upay
तीसरे उपाय के तौर पर आपको अपने नौकरी या बिजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आप फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं तो जन्माष्टमी के दिन अपने वर्कप्लेस पर मोर पंख जरूर रखें। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

PunjabKesari Krishna Janmashtami Mor Pankh Upay
वही अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए आप अपने घर की पूर्व दिशा में मोर पंख रखें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा, साथ ही आपके घर में शांति बनी रहेगी।

PunjabKesari Krishna Janmashtami Mor Pankh Upay
अगर आपका कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रुक जाए या बहुत समय से कोई काम अटका हुआ हो तो जन्माष्टमी के दिन अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाएं। इससे रुके काम पूरे होने लगते हैं।

PunjabKesari Krishna Janmashtami Mor Pankh Upay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोर पंख में सभी देवी देवताओं और नौ ग्रहों का वास होता है। इसलिए इसे घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर घर में मोर पंख होता है तो घर में आर्थिक संपन्नता आती है और संकटों से बचाव होता है। अगर आपके घर पर मोर पंख नहीं है तो इस जन्माष्टमी पर आप मोर पंख घर ला सकते हैं।

PunjabKesari Krishna Janmashtami Mor Pankh Upay

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!