mahakumb

Lalita Jayanti: कब मनाई जाएगी ललिता जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Feb, 2025 10:43 AM

lalita jayanti

Lalita Jayanti 2025: हिंदू धर्म में ललिता जयंती का विशेष महत्व है। हर साल माघ के महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर ललिता जयंती मनाई जाती है। इस दिन शक्ति का अवतार मानी गई माता ललिता की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lalita Jayanti 2025: हिंदू धर्म में ललिता जयंती का विशेष महत्व है। हर साल माघ के महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर ललिता जयंती मनाई जाती है। इस दिन शक्ति का अवतार मानी गई माता ललिता की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। ललिता जयंती को षोडशी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। माता ललिता असल में दस महाविद्याओं में से तीसरी महाविद्या हैं। माना जाता है कि इस दिन माता ललिता की पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं ललिता जयंती के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Lalita Jayanti

Lalita Jayanti 2025 Shubh Muhurat ललिता जयंती शुभ मुहूर्त
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर हो रही है इसका समापन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, ललित जयंती बुधवार 12 फरवरी को मनाई जाएगी।

PunjabKesari Lalita Jayanti

Lalita Jayanti Puja Vidhi ललिता जयंती पूजा विधि
ललिता जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सफेद रंग के साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
फिर एक चौकी पर सफेद रंग का कपड़ा बिछाकर माता ललिता की मूर्ति स्थापित करें।
अब माता ललिता को कुमकुम, अक्षत, फल, फूल और दूध से बनी खीर अर्पित करें।
उसके बाद माता ललिता के मंत्रों का जाप करें पाठ करें।
अंत में माता ललिता के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।  

PunjabKesari Lalita Jayanti
 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!