लव राशिफल 4 जुलाई - दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिए

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jul, 2024 06:35 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी से सरप्राइज मिलेगा जैसे स्पेशल डिनर, पसंदीदा फ्लावर या रोमांटिक मूवी की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी से सरप्राइज मिलेगा जैसे स्पेशल डिनर, पसंदीदा फ्लावर या रोमांटिक मूवी की टिकट। क्रश सिंगल को अपनी बांहों में भर लेंगे और अपने प्यार का इज़हार करेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी रोमांटिक बाथ या मसाज प्लान करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच की नजदीकियां और बढ़ेंगी। सिंगल अपने प्यार का इज़हार करेंगे तो बात बन जाएगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन आपके प्रेम जीवन को एक नई दिशा दे सकता है। सिंगल क्रश से अपने दिल की बातें कहेंगे और उनके साथ बिताए पलों को और भी खास बनाने का प्रयास करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन आपके लिए रोमांस और उत्तेजना से भरपूर रहेगा। सिंगल क्रश के साथ अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे जैसे कि कोई एडवेंचर एक्टिविटी या किसी नई जगह की यात्रा। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को और भी मजबूत करेगा। किसी खास से मुलाकात सिंगल के दिल की धड़कनों को तेज कर देगी।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) कन्या राशि वालों की लव लाइफ आज कुछ खास रहने वाली है। क्रश सिंगल की आंखों में देखेंगे और अपने दिल की गहराई से अपने प्यार का इज़हार करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक है। अपने साथी के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। क्रश सिंगल को अपनी बांहों में लेकर भावनाओं को व्यक्त करेंगे।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तेजक है। साथी के साथ एक कामुक शाम का आनंद लेंगे। सिंगल क्रश की चाहत में खो जाएंगे और अपने प्यार को गहराई से महसूस करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) धनु राशि के जातक आज अपने साथी के साथ कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। सिंगल क्रश के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। किसी खास जगह पर भी जा सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक है। उनकी बांहों में खो जाने का यह सही समय है। सिंगल को क्रश से बहुत प्यारा गिफ्ट मिल सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से भरपूर रहने वाला है। साथी कुछ खास शब्द कहेंगे, जिससे तन और मन प्रफुल्लित होगा। सिंगल का मन मतवाला रहेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ बिताए हर पल को संजोएंगे, एक लंबी ड्राइव पर जाएंगे। सिंगल ने एक्स के साथ जहां पहले कभी समय बिताया था, वहीं उनसे दोबारा मुलाकात हो सकती है।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!