mahakumb

Maa Lakshmi Vastu Tips: इस दिशा में रखें लक्ष्मी जी की मूर्ति, मां कभी नहीं छोड़ेंगी आपका बसेरा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Sep, 2023 08:22 AM

maa lakshmi vastu tips

वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने का अपना एक अलग महत्व होता है। अगर सही दिशा में वस्तुओं को रखा जाए तो वह उम्मीद से अधिक लाभ देती हैं। वास्तु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa Lakshmi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने का अपना एक अलग महत्व होता है। अगर सही दिशा में वस्तुओं को रखा जाए तो वह उम्मीद से अधिक लाभ देती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को बहुत उत्तम कहा गया है।
इसी दिशा में माता लक्ष्मी का निवास स्थान भी है। अत: यह दिशा हमेशा साफ व स्वच्छ रखनी चाहिए। अगर आप अपने घर में मां मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी सदा आपके घर में वास करें।

PunjabKesari Maa Lakshmi Vastu Tips

मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। व्यापार और करियर में तरक्की व मनचाहा लाभ हासिल होता है।

घर की दक्षिण दिशा वास्तु शास्त्र में पितरों की दिशा मानी गई है। इस दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए अन्यथा अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Maa Lakshmi Vastu Tips

माता लक्ष्मी को स्वभाव से बहुत ही चंचल माना गया है। घर में माता लक्ष्मी की कभी भी खड़ी हुई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खड़ी हुई अवस्था में देवी की तस्वीर लगाने से वे ज्यादा दिनों तक घर में नहीं रहती और दूसरी जगह चली जाती हैं।

इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा और तस्वीर एक से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसा बहुत अशुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी की वही मूर्ति या तस्वीर रखें, जिसमें वे कमल के फूल पर विराजित हों।

PunjabKesari Maa Lakshmi Vastu Tips

घर के मंदिर के दाहिनी और माता लक्ष्मी और श्री हरि की प्रतिमा रखनी चाहिए। उसके साथ ही बायीं और उनके पुत्र समान गणेश जी की मूर्ति रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।  
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!