Magh Gupt Navratri: गुप्त नवरात्र में भूलकर भी न करें ये काम, बना रहेगा Good luck

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jun, 2024 01:10 PM

magh gupt navratri

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही पवित्र माना जाता है। गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। हर साल 2 बार गुप्त नवरात्रि आते हैं। एक माघ के गुप्त नवरात्रि और दूसरा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही पवित्र माना जाता है। गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। हर साल 2 बार गुप्त नवरात्रि आते हैं। एक माघ के गुप्त नवरात्रि और दूसरा आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र। इस साल आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र 6 जुलाई 2024, दिन शनिवार के दिन से आरंभ होंगे। गुप्त नवरात्रि में गुप्त रूप से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए, नहीं तो मां दुर्गा निराश हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्र में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए-

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

गुप्त नवरात्र में न करें ये कार्य
गुप्त नवरात्रि के दौरान लहसुन-प्याज, नॉनवेज, शराब आदि तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो जीवन में दुख आते हैं और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

जो लोग गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना करते हैं। उन्हें अपने मन को भी पवित्र रखना चाहिए। किसी के लिए अपशब्द न बोलें और मन में किसी भी प्रकार के बुरे विचार न लाएं।  

PunjabKesari magh gupta navratri

गुप्त नवरात्र में महिला, बुजुर्ग और पशु-पक्षियों को परेशान न करें। किसी इंसान को शारीरिक और मानसिक तौर पर चोट न पहुंचाएं। 

जो लोग गुप्त नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो वो लोग दिन में न सोएं। व्रत के दौरान दिन में सोने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता और मां भगवती भी नाराज हो जाती हैं।

 PunjabKesari gupt navratri
गुप्त नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें। इससे इंद्रियों पर काबू पाने में मदद मिलती है। जितना हो सके अपना ज्यादा से ज्यादा समय देवी मां की आराधना में लगाएं।

गुप्त नवरात्रि के दौरान बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए। ऐसा करने से कई तरह के बुरे प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!