Maha Kumbh 2025: संगम में 1.40 करोड़ और श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Feb, 2025 07:42 AM

maha kumbh 2025

शाम 6 बजे तक 1.40 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। महाकुंभ खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। अब तक करीब 57 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

महाकुंभनगर/लखनऊ (इंट., नासिर): शाम 6 बजे तक 1.40 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। महाकुंभ खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। अब तक करीब 57 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।  आज यू.पी. कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। हालांकि, राहुल गांधी और प्रियंका नहीं आए। अजय राय से रविवार को इटावा में पूछा गया था कि राहुल और प्रियंका कब महाकुंभ जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा था कि 19 फरवरी को हम लोग जा रहे हैं। हर-हर महादेव होगा। बुधवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में डुबकी लगाई।

संगम के जल से स्नान करेंगे उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद 90,000 से अधिक कैदी : एक अनूठी और आध्यात्मिक पहल के तहत, उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद 90,000 से अधिक कैदियों को प्रयागराज के संगम के पवित्र जल से स्नान करने का अवसर मिलेगा। राज्य का जेल प्रशासन कैदियों के लिए संगम से पवित्र जल लाने की खातिर विशेष व्यवस्था कर रहा है, ताकि वे इस आयोजन में भाग ले सकें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!