Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Feb, 2025 08:03 AM
प्रयागराज, लखनऊ (इंट.,नासिर): महाकुंभ 2025 का आज 29वां दिन है। शासन ने 4 पी.सी.एस. अधिकारियों को महाकुंभ विशेष ड्यूटी के लिए भेजा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रयागराज, लखनऊ (इंट.,नासिर): महाकुंभ 2025 का आज 29वां दिन है। शासन ने 4 पी.सी.एस. अधिकारियों को महाकुंभ विशेष ड्यूटी के लिए भेजा है। इसमें पी.सी.एस. आदित्य प्रजापति, पी.सी.एस. क्रांति शेखर, कार्तिकेय सिंह और अभिषेक पाठक के नाम शामिल हैं।
सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है। इसकी महत्ता पुराणों में वर्णित है। 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत से अब तक 43.57 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 26 फरवरी को महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा। सोमवार तक 10 लाख कल्पवासियों को लेकर लगभग कुल 1 करोड़ 10 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।