Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Feb, 2025 04:30 AM
![maha shivratri 2025](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_15_34_291514722mahashivratri2025-ll.jpg)
भोलेबाबा के भक्त बहुत ही बेसब्री से महाशिवरात्रि के पर्व का इंतजार करते हैं। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Maha shivratri 2025: भोलेबाबा के भक्त बहुत ही बेसब्री से महाशिवरात्रि के पर्व का इंतजार करते हैं। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यदि कोई भूल से भी इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करता है तो उसके जीवन के आधे दुःख तो चुटकियों में समाप्त हो जाते हैं। भोलेबाबा के द्वार से कभी कोई व्यक्ति खाली वापिस नहीं गया है। जिसने भी सच्चे मन से आराधना की है उसकी झोली महादेव ने हमेशा खुशियों से भरी है। वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस महाशिवरात्रि पर विशेष ग्रहों के संयोग और भगवान शिव की कृपा से कुछ राशियों का भाग्य संवरने वाला है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों का भाग्य इस महाशिवरात्रि पर संवरने वाला है और उन्हें किस प्रकार का लाभ मिल सकता है।
Mahashivratri महाशिवरात्रि शुभ संयोग 2025
ज्योतिष गणना के अनुसार 26 फरवरी को श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ये योग सुबह से लेकर शाम 5:08 बजे तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन बुध, शनि और सूर्य तीनों कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इस वजह से बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इन योग की वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनका जीवन जल्द ही संवर जाएगा।
These zodiac signs will benefit इन राशियों को लाभ
मेष राशि
महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समय आ सकता है। भगवान शिव की पूजा से इस राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी और करियर में नए अवसर आएंगे। कार्यों में रुकावटें जो पहले आ रही थीं, वे इस समय दूर हो सकती हैं। इस दिन विशेष रूप से शिव पूजा, रुद्राभिषेक या ॐ नमः शिवाय का जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
मिथुन राशि
महाशिवरात्रि पर मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय रहेगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा से आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी और आप अपने कार्यों में अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। यह समय आपके लिए किसी नई योजना की शुरुआत के लिए उत्तम रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन विशेष रूप से शिव के मंत्रों का जाप करें और भगवान शिव की उपासना करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का समय बहुत शुभ रहने वाला है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक से आपको मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिलेगा। यह समय आपके लिए व्यावसायिक सफलता प्राप्त करने का है। साथ ही, आपके पुराने शत्रु भी आपके सामने आकर आपकी सहायता कर सकते हैं। इस दिन का विशेष ध्यान रखें और भगवान शिव की आराधना करें।
तुला राशि
महाशिवरात्रि के दिन तुला राशि के जातकों के लिए विशेष संयोग बन रहे हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा से आपके जीवन में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। यह समय आपके लिए व्यावसायिक सफलता, पारिवारिक जीवन में सुधार और मानसिक शांति प्राप्त करने का है। आप अपने कार्यों में और अधिक निपुणता से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का समय अत्यंत शुभ है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस समय आप कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे और आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा और आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।