Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बनेगा नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Feb, 2025 08:27 AM

maha shivratri

Maha Shivratri 2025: 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि पर चंद्रमा और गुरु के मध्य नवपंचम योग बनेगा। इस योग के बनने से इन राशियों को मिलने लगेगा भाग्य का साथ, हर असंभव होगा संभव-

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि केवल एक रात नहीं, बल्कि एक गहरी आत्मिक यात्रा का प्रतीक है। शिवरात्रि का मतलब है 'शिव की रात' लेकिन अगर हम इसे गहरे स्तर पर देखें तो यह जीवन और मृत्यु के चक्र, प्रकाश, अंधकार और जगत के रहस्यों को समझने का अवसर भी है। यह रात आत्मा के भीतर छिपी हुई शक्तियों, ज्ञान और ध्यान का जागरण करती है। 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। इस रोज चंद्रमा और गुरु नवपंचम (नवम पंचम) नामक शुभ योग बनाएंगे। यह दोनों ग्रह महाशिवरात्रि के दिन पृथ्वी तत्व की राशियों में विराजमान रहेंगे। इस योग के बनने से राशि चक्र की कुछ राशियां शिव कृपा से बलवान होंगी। उनके मंद पड़े भाग्य को गति मिलेगी। आइए जानें कौन सी राशियां होने वाली हैं लकी-

PunjabKesari Maha Shivratri
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा महाशिवरात्रि पर सप्तम भाव में और गुरु एकादश भाव में रहेंगे। नव पंचम योग बनने से आत्मनिरीक्षण और बदलाव का समय है। गुड लक बना रहेगा। जीवन के बुरे दौर का अंत होगा। जीवन को नई दिशा मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आंतरिक यात्रा को उजागर करने की कोशिश करेंगे, ताकि आप अपने जीवन में सच्चे उद्देश्य को पहचान सकें। फाइनेंशियल स्टेटस ऊंचा होगा। अधूरी इच्छाओं के पूरा होने का समय है।

PunjabKesari Maha Shivratri
कन्या राशि
गुरु और चंद्रमा का नवम पंचम योग आपकी फैमिली लाइफ के लिए विभिन्न ऊर्जा और अवसर लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में मनचाहा विकास और समृद्धि होगी। अपनी आंतरिक शक्ति, निर्णय क्षमता और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। गहरी भावनाओं और रिश्तों में नए आयामों को हासिल करने का संकेत है। यह समय आपके लिए रिश्तों में समझ, सामंजस्य और कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

PunjabKesari Maha Shivratri
मकर राशि
मकर राशि में नव पंचम योग के बनने से जीवन में बदलाव, संतुलन और विकास होगा। यह समय विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो खुद को नए अवसरों और रिश्तों के लिए तैयार कर रहे हैं। रिश्तों में सच्चाई, ईमानदारी और समझ बहुत मायने रखेगी। कपल्स एक-दूसरे के विचारों और भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा अथवा विदेश जाने का तैयारी कर रहे थे, उन्हें महाशिवरात्रि के बाद सफलता हासिल होगी।  

PunjabKesari Maha Shivratri

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!