Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर करें ये गुप्त दान, महादेव की कृपा से जीवन में नहीं होगी किसी चीज की कमी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Feb, 2025 06:26 AM

Mahashivratri 2025: 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दान को बहुत विशेष स्थान दिया गया है। बिना स्वार्थ के गुप्त दान करना बेहद ही पुण्यकारी माना जाता है। वैसे तो प्रत्येक मनुष्य को दान करते रहना...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2025: 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दान को बहुत विशेष स्थान दिया गया है। बिना स्वार्थ के गुप्त दान करना बेहद ही पुण्यकारी माना जाता है। वैसे तो प्रत्येक मनुष्य को दान करते रहना चाहिए लेकिन व्रत-त्योहारों के दौरान दान करना तो बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे आपको पुण्य फलों की प्राप्ति के साथ-साथ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों के दान के बारे में बताया गया है। जिनको महाशिवरात्रि पर करने से आपके जीवन के संताप दूर होते हैं। तो आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में-

PunjabKesari  Mahashivratri
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है लिहाजा महाशिवरात्रि के दिन गाय को रोटी और चारा ज़रूर खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन सदा खुशियों से भरा रहता है और करियर में तरक्की मिलती है।  

इसी के साथ महाशिवरात्रि के दिन दूध और दूध से बनी चीजों का दान करने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है क्योंकि दूध भगवान शिव को अति प्रिय है। साथ ही महादेव चंद्रमा को धारण करते हैं और दूध का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंदों को दूध का दान करें या फिर दूध से बनी चीजें जैसे छाछ, पनीर और घी का भी दान कर सकते हैं। कहते हैं कि महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करने से व्यक्ति के दुर्भाग्य का नाश होता है और भाग्य का साथ मिलने लगता है।

दूध के अलावा महाशिवरात्रि पर चीनी और शक्कर का दान करना भी शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चीनी, शक्कर, चावल, अनाज और खीर का दान करना काफी फलदायी होता है। इससे भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और जीवन में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलती है।

PunjabKesari  Mahashivratri

बताते चलें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान भी बेहद लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से न सिर्फ भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है बल्कि शनिदेव भी अति प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में शनि संबंधित चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।

इसके अलावा जानकारी के लिए आपको बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर असहाय व जरूरतमंद लोगों को वस्त्रों दान करना भी पुण्य का काम माना जाता है। इस दान में धोती और दुपट्टा दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari  Mahashivratri

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!