Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Jan, 2025 07:32 AM

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। महादेव के भक्तों का इस दिन का बहुत ही ब्रेसबी से इंतजार रहता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। महादेव के भक्तों का इस दिन का बहुत ही ब्रेसबी से इंतजार रहता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्याओं के अनुसार, इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस दिन शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से विवाह के योग बनते हैं और मन की हर मुराद पूरी होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को अलग-अलग फूल अर्पित करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं कि भोलेनाथ को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल
चमेली का फूल
महाशिवरात्रि के दिन चमेली का फूल अर्पित करें। कहा जाता है कि इस दिन शिव जी को चमेली का फूल चढ़ाने से वाहन सुख प्राप्त होता है। साथ ही दांपत्य जीवन में आ रही समस्साएं खत्म होती है।

आंकड़े का फूल
शिव जी को आंकड़े का फूल बहुत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को आंकड़े के फूल अर्पित करने से सभी रोगों का नाश होता है। साथ ही पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे होते हैं।

शमी के फूल
महाशिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करते समय उन्हें शमी के फूल अर्पित करें। शमी का फूल शिव जी को बहुत पसंद है। इस फूल को अर्पित करने से मन की हर मुराद पूरी होती है। साथ ही शनि देव की कृपा भी बनी रहती है।

अलसी के फूल
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को अलसी का फूल अर्पित करें। माना जाता है कि इस फूल को शिव जी को चढ़ाने से विवाह में आने वाली अड़चने दूर होती हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहती है।
