Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Feb, 2025 10:56 AM

Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत खास महत्व है। हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार शिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी, 2025 को रखा जाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत खास महत्व है। हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार शिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी, 2025 को रखा जाएगा। ये महापर्व भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली हर परेशान से छुटकारा मिलता है। साथ ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इस बार महाशिवरात्रि की विशेषता इस करके बढ़ गई है कि क्योंकि 60 वर्षों के बाद एक दुर्लभ ग्रह संयोग उत्पन्न हो रहा है। ऐसा योग अंतिम बार 1965 में देखा गया था। यह संयोग कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

मेष राशि
महाशिवरात्रि पर बन रहा संयोग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर अपने करियर को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि
महाशिवरात्रि पर बन रहा संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाहे आर्डर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर बन रहा संयोग बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में सभी आपके अच्छे काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ते आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।
