Mahashivratri 2025: आज महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें इन चीजों का दान

Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Feb, 2025 07:29 AM

mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी, बुधवार के दिन रखा जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी, बुधवार के दिन रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से जीवन में ढेर सारी खुशियां बनी रहती है। साथ ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। व्रत-त्योहारों के दौरान दान करना तो बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति के साथ-साथ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

PunjabKesari Mahashivratri

महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों का करें दान

गाय का दान
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इस दिन गाय का दान करना शुब माना जाता है। लिहाजा महाशिवरात्रि के दिन गाय को रोटी और चारा ज़रूर खिलाना चाहिए।  मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन सदा खुशियों से भरा रहता है और करियर में तरक्की मिलती है।

PunjabKesari Mahashivratri

दूध का दान
महाशिवरात्रि के दिन दूध और दूध से बनी चीजों का दान करने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है क्योंकि दूध भगवान शिव को अति प्रिय है। साथ ही महादेव चंद्रमा को धारण करते हैं और दूध का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंदों को दूध का दान करें या फिर दूध से बनी चीजों का दान कर सकते हैं। महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करने से व्यक्ति के दुर्भाग्य का नाश होता है और भाग्य का साथ मिलने लगता है।

PunjabKesari Mahashivratri

चीनी और शक्कर का दान
दूध के अलावा महाशिवरात्रि पर चीनी और शक्कर का दान करना भी शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चीनी, शक्कर, चावल, अनाज और खीर का दान करना काफी फलदायी होता है। इससे भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलती है।

PunjabKesari Mahashivratri

काले तिल का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान भी बेहद लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से न सिर्फ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि शनिदेव भी अति प्रसन्न होते हैं और जीवन में शनि संबंधित चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो जाती है।

PunjabKesari Mahashivratri

वस्त्रों का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर असहाय व जरूरतमंदों लोगों को वस्त्रों दान करना भी पुण्य का काम माना जाता है। इस दान में धोती और दुपट्टा दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही मन की हर इच्छा पूरी होती है। 

PunjabKesari Mahashivratri

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!