Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Jan, 2025 09:07 AM

Mahashivratri 2025 Daan: सनातान धर्न में महाशिवरात्रि के व्रत को बहुत खास माना जाता है। देवों के देव महादेव के भक्त इस पर्व का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mahashivratri 2025 Daan: सनातान धर्न में महाशिवरात्रि के व्रत को बहुत खास माना जाता है। देवों के देव महादेव के भक्त इस पर्व का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने और व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन पूजा के साथ कुछ विशेष चीजों का दान करने का भी बहुत महत्व है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान
काले तिल का दान
महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन काले तिल का दान करने से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही कुंडली में बना पितृ दोष भी दूर होता है और पितृ शांत होते हैं।
दूध का दान
महाशिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव का दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है। साथ ही इस दिन दूध का दान करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।

अन्न का दान
महाशिवरात्रि के दिन वस्त्र का दान करना अच्छा माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को वस्त्र का दान करने से हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घी का दान
महाशिवरात्रि के दिन घी का दान करना बहुत शुभ और विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन घी का दान करने से आपका दुर्भाग्य खत्म होने लगता हैं। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
