Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jan, 2025 11:35 AM
![makar sankranti 2025](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_1image_09_30_329182490makarsankranti2025-ll.jpg)
मकर संक्रांति हिंदू पंचांग के अनुसार एक बहुत ही खास पर्व है जो प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के समय मनाया जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति हिंदू पंचांग के अनुसार एक बहुत ही खास पर्व है जो प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के समय मनाया जाता है। इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही ग्रहों की स्थिति में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं और ऊर्जा के नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाते हैं और शुभ घटनाओं के लिए रास्ते खुलते हैं। इस दिन से खरमास समाप्त हो जाएगा और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा इस बार मकर संक्रांति पर बहुत से शुभ महासंयोग बनने जा रहे हैं। इन शुभ योगों के नाम हैं कॉलव, बालव, प्रीति और विष्कुंभ। मकर संक्रांति पर बनने वाला योग विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। तो चलिए हैं जानते हैं शुभ राशियां-
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। इस दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश आपके लिए आय के नए स्रोत खोल सकता है। इस दिन आपका आत्मविश्वास उच्चतम स्तर पर होगा, जिससे आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप व्यापार में हैं तो मकर संक्रांति के दौरान आपको व्यापारिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
![PunjabKesari Makar Sankranti 2025](https://static.punjabkesari.in/multimedia/09_30_569521729makar-sankranti-2025-1.webp)
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का समय बहुत शुभ रहेगा। इस दिन आपको घर-परिवार में खुशियां और शांति का माहौल देखने को मिलेगा। अगर आप किसी पुराने कार्य को लेकर तनाव में थे, तो वह इस दिन समाप्त हो सकता है। किसी मित्र या करीबी से आपको सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए मकर संक्रांति पर बनने वाला योग अत्यधिक शुभ है। इस दिन आपको मानसिक शांति और संतुलन की प्राप्ति होगी। साथ ही पुराने मामलों में जो उलझन थी, वह सुलझ सकती है। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। इस दिन आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने के आसार हैं। अगर आप किसी काम में संघर्ष कर रहे थे तो वह अब सफलता की ओर बढ़ेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार हो सकता है।
![PunjabKesari Makar Sankranti 2025](https://static.punjabkesari.in/multimedia/09_30_571556816makar-sankranti-2025-2.avif)
धनु राशि:
धनु राशि के लिए मकर संक्रांति का समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन आपका भाग्य चमक सकता है और आपको किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत और लगन का फल आपको मिलेगा और जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही आपकी जिंदगी में जो कठिनाइयां चल रही थीं, उनका समाधान हो सकता है। इस दिन आपके जीवन में सुधार होने की संभावना है।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का दिन बहुत ही सकारात्मक रहेगा। इस दिन आपके जीवन में नई उम्मीदें और अवसर मिल सकते हैं। आपको पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी और जो कार्य अधूरे थे, वे अब पूरे होंगे।
![PunjabKesari Makar Sankranti 2025](https://static.punjabkesari.in/multimedia/09_30_572802859makar-sankranti-2025-3.webp)