Mandir Direction as per Vastu: घर के मंदिर का गलत दिशा में होना देता है मानसिक अशांति को निमंत्रण

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2024 09:59 AM

mandir direction as per vastu

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। घर की चीजों में भी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा होती है, जिससे घर से सभी सदस्य प्रभावित होते हैं। घर में किस दिशा में कौन सा कमरा होना चाहिए,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mandir Direction as per Vastu: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। घर की चीजों में भी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा होती है, जिससे घर से सभी सदस्य प्रभावित होते हैं। घर में किस दिशा में कौन सा कमरा होना चाहिए, इसके निश्चित नियम हैं, खासतौर से पूजा घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari Mandir Direction as per Vastu

वास्तु के अनुसार घर के पूजा घर को कभी सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु में सीढ़ियों के नीचे की जगह अशुभ मानी गई है। सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनवाने से घर में हमेशा कलह रहती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा मनमुटाव बना रहता है। इसकी वजह से मानसिक अशांति भी बनी रहती है।

PunjabKesari Mandir Direction as per Vastu

घर में पूजा घर को कभी बाथरूम की बगल में न बनवाएं। बाथरूम के ऊपर या फिर नीचे भी पूजा घर बनवाने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार बाथरूम के सम्पर्क में पूजा घर बनाना बहुत अशुद्ध माना जाता है। इससे घर के सदस्यों को बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं। इसकी वजह से धन की हानि भी होती है।

PunjabKesari Mandir Direction as per Vastu

मंदिर कभी बेसमैंट में नहीं बनवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा क्योंकि पूजा घर कभी अंधेरी जगहों पर नहीं बनाना चाहिए। 

PunjabKesari Mandir Direction as per Vastu

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!