अब 44 दिन मंगल देंगे डबल खुशियां

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jul, 2024 12:51 PM

कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। मंगल ग्रह 44 दिन तक सुपर पावरफुल होकर डबल खुशियां देने वाले हैं। खासकर जो लोग रियल स्टेट का काम करते हैं,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। मंगल ग्रह 44 दिन तक सुपर पावरफुल होकर डबल खुशियां देने वाले हैं। खासकर जो लोग रियल स्टेट का काम करते हैं, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का काम करते हैं, जो लोग बैंकिंग सेक्टर में हैं, जो लोग आई.टी सेक्टर में हैं, जो लोग मल्टीमीडिया में है, जो लोग एजुकेशन सेक्टर में है और जो लोग बिजनेसमैन है, उनके लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत शानदार रहने वाला है।

Maa Vaishno Devi Dham: समाज सेवक डॉ. महेंद्र शर्मा ने श्राइन बोर्ड कटरा को दिया 1.1 करोड़ का दान

Anant-Radhika Ambani Wedding: आज इन शुभ योगों में होगा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह,  जानें 12 जुलाई का दिन क्यों है खास ?

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से आई बस पर 20-25 लोगों ने किया हमला, फायरिंग में एक घायल

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन इस स्तोत्र का पाठ करने से हर तरह के दोष से मिलेगी मुक्ति

अब 44 दिन मंगल देंगे डबल खुशियां

Sawan ka mahina: इस पूजा विधि से हर मनोकामना पूरी करेंगे ‘महादेव’

Guru Purnima: भगवान भी जाते हैं गुरु की शरण में...

आज का पंचांग- 12 जुलाई, 2024

आज का राशिफल 12 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (12th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 12 जुलाई - नजरें मिली दिल धड़का

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Vastu Tips to Attract Goddess Laxmi: इन वास्तु नियमों का पालन करने वाले घर में हमेशा रहता है मां लक्ष्मी का निवास

Kark Sankranti: कर्क संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव रहेंगे आप पर मेहरबान

Smile please: कमजोर आत्माओं का बदल सकता है जीवन

Patal Bhuvaneshwar: जमीन के अंदर बने पाताल भुवनेश्वर में हैं शिव जी की गुप्त गुफाएं

Daily horoscope : आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के हैं अच्छे योग

PunjabKesari Mangal Gochar

मंगल ग्रह 12 जुलाई को शाम 6:58 पर राशि परिवर्तन कर रहे हैं और वह अपनी मेष राशि से निकल कर शुक्र की वृषभ राशि में आ रहे हैं। वृषभ राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। देवगुरु बृहस्पति और मंगल आपस में मित्र ग्रह हैं इसलिए 12 जुलाई को जब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे तो देवगुरु बृहस्पति के साथ उनका कांबिनेशन बन जाएगा और यह कांबिनेशन यानी यह दोनों ग्रहों की जो जोड़ी है, वह 44 दिन तक एक साथ रहने वाली है और यही 44 दिन कुछ राशियों के लिए कमाल के होंगे क्योंकि मंगल को जब बृहस्पति का साथ मिलेगा तो वह सुपर पावरफुल होकर अपना पूरा जलवा दिखाएंगे।

यानि पूरे 44 दिन अब मंगल का डंका बजेगा। इन 44 दिनों के दौरान मंगल ग्रह दो बार अपना नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। 27 जुलाई को वह रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और फिर 16 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

वैसे भी हमारे नवग्रह में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा हासिल है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, शौर्य, शक्ति, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर सीधा असर डालते हैं। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हों तो राजयोग दिलाते हैं। उस व्यक्ति में जोश और उत्साह का संचार करते हैं। उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाते हैं। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च पद प्रदान करते हैं। वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।

PunjabKesari Mangal Gochar

मंगल जब पावरफुल हो जाते हैं तो आपके रास्ते की तमाम बाधाएं दूर कर देते हैं। जीवन में मंगल ही मंगल कर देते हैं। कुंडली में अगर मजबूत स्थिति में मंगल बैठे हों तो व्यक्ति सारी उम्र शान से जिंदगी जीता है और शत्रु लाख साजिश रच कर भी उसे व्यक्ति का कुछ नहीं बिगाड़ पाते। मैं हिमाचल गवर्नमेंट में ऑफिसर रहा हूं। मैंने कई नेताओं की कुंडलियां देखी हैं। कई ब्यूरोक्रेट्स की कुंडलिया देखी हैं। जिन नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स की कुंडली में मंगल का डंका बजता था, उन्होंने राजनीति और प्रशासन में अपनी एक अलग दबंग पहचान बनाई और कई मील पत्थर स्थापित किए। कहने का तात्पर्य यह है कि मंगल जब देने पर आते हैं तो हमें मजबूत इच्छा शक्ति भी देते हैं।  बोल्ड डिसीजन लेने की क्षमता भी देते हैं। जीवन में जोखिम उठाने का जज्बा भी देते हैं और बुलंदी के शिखर पर कामयाबी का झंडा गाड़ने का जुनून भी देते हैं।

अब मंगल 12 जुलाई से पावरफुल होकर कई राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं। ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं देखिए, मंगल ग्रह 12 जुलाई से 44 दिन के लिए जिन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। यह मंगल की अपनी राशि है। इसलिए मंगल का गोचर मेष राशि के लिए विशेष शुभदायी रहेगा। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। यदि व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो इसमें भी लाभ होगा। कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है। सरकारी जॉब के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को कामयाबी मिलेगी। मैरिड कपल्स की फैमिली लाइफ भी सुखदायी और आनंदपूर्ण रहेगी। मेष राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यापार में फायदा होगा। धन का लाभ होगा। जीवन में कई तरह के शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

PunjabKesari Mangal Gochar
दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं जबकि आराध्य भगवान विष्णु हैं। सिंह राशि के लोग बहुत निडर होते हैं। बहुत साहसी होते हैं। बहुत एनर्जेटिक होते हैं इसलिए मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी, प्रमोशन मिल सकता है। कुछ लोगों की जॉब भी बदल सकती है। ऑफिस में कलीग्स और अधिकारियों का सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों को व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही आप लोग इस समय कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही जिन कन्या राशि के लोगों का करियर शिक्षा और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो उनके लिए समय बेहतर साबित हो सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धन लाभ हो सकता है।

चौथी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि वाले यदि इस अवधि में कोई व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट भी कर सकते हैं, जो आने वाले भविष्य में आपको बहुत मुनाफा देगा। कॅरियर भी नई उड़ान भरेगा। खासतौर पर राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। पैतृक संपत्ति और पैतृक व्यापार से लाभ मिलने के योग हैं।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। मंगल कुंभ राशि वालों को सकारात्मक फल देंगे। आपकी ऊर्जा और उत्साह देखने लायक रहेगा। इस कारण आपकी कार्यक्षमता बढ़ी हुई रहेगी और हर काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। रुके हुए काम तेजी से बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। नई गाड़ी भी ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कामकाज में आपका दायरा और प्रभाव बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। मंगल के गोचर से धनु राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपको सामाजिक स्तर पर इस दौरान प्रतिष्ठा मिल सकती है। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!